
x
लंबित आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने के दिये निर्देश
Durg. दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक में पी.जी. पोर्टल, मुख्यमंत्री अन्य पत्र, कलेक्टर जनदर्शन, पीजीएन वेब पोर्टल, पीजीएन पोस्ट पोर्टल. ई-समाधान और मुख्यमंत्री जनदर्शन से संबंधित लंबित आवेदनों का विभागवार समीक्षा की। साथ ही लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभागों में तीन माह एवं एक वर्ष अधिक लंबित प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने प्रकरण लंबित होने के संबंध में जानकारी ली। समीक्षा के दौरान पीजी पोर्टल के 221, कलेक्टर जनदर्शन के 904, पीजीएन वेब पोर्टल के 181, पीजीएन पोस्ट पोर्टल के 108 ई-समाधान के 16 और मुख्यमंत्री जनदर्शन के 25 आवेदन लंबित पाए गए।
कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ सभी लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए है। उन्होंने विभागों में एक माह से अधिक के प्रकरण आगामी दो दिनों में पूर्ण निराकृत करने कहा है। प्रकरण फारवर्ड करने अथवा निराकरण में किसी प्रकार की समस्याए होने पर अधिकारियों को डीआईओ से संपर्क कर प्रकरण निराकृत कराने के निर्देश दिए है। इसी प्रकार बैठक में समीक्षा के दौरान अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस देने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर योगिता देवांगन एवं सिल्ली थॉमस, दुर्ग नगर निगम आयुक्त सुमीत अग्रवाल, भिलाई नगर निगम आयुक्त राजीव पाण्डेय, भिलाई चरौदा नगर निगम आयुक्त दशरथ राजपूत एवं रिसाली नगर निगम आयुक्त मोनिका वर्मा सभी एसडीएम एवं तहसीलदार सहित समस्त विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





