छत्तीसगढ़
ओडिशा से धमतरी आ रही बस की टायर में लगी आग, 40 यात्री सुरक्षित
Shantanu Roy
20 Jun 2026 7:30 PM IST

x
छग
Dhamtari. धमतरी। जिले में धमतरी-नगरी केरेगांव रोड पर खड़ादाह के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब ओडिशा से धमतरी आ रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। बस में सवार लगभग 40 यात्री, जिनमें 5 बच्चे भी शामिल थे, समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। जानकारी के अनुसार, दिनेश ट्रेवल्स की यह बस ओडिशा से धमतरी की ओर आ रही थी। केरेगांव से करीब 5 किलोमीटर पहले खड़ादाह के पास अचानक बस के टायर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं, जिससे बस में अफरा-तफरी मच गई।
इसी दौरान सड़क किनारे मौजूद सैलून संचालक राहुल की नजर बस से निकलती आग पर पड़ी। उन्होंने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझते हुए केरेगांव पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहुल के साथ मिलकर बस को रोकवाया। बस रुकते ही पुलिस जवानों और स्थानीय व्यक्ति राहुल की मदद से सभी यात्रियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग लगने की घटना से यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया था, लेकिन समय रहते बचाव कार्य शुरू होने से सभी लोग सुरक्षित रहे।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बस के टायर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, जिस पर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया। राहत कार्य के बाद यात्रियों को उसी बस से आगे के गंतव्य तक रवाना किया गया, हालांकि इस दौरान यात्रियों को करीब आधा घंटा इंतजार करना पड़ा। इस घटना के बाद यात्रियों ने पुलिस और स्थानीय व्यक्ति राहुल की तत्परता की सराहना की, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
Tagsधमतरीबस में आगओडिशा से धमतरी बसखड़ादाह हादसाकेरेगांव रोडयात्री सुरक्षितदिनेश ट्रेवल्सटायर में आगछत्तीसगढ़ हादसापुलिस कार्रवाईराहुल सैलून संचालकबस हादसा टला40 यात्री5 बच्चे सुरक्षितDhamtaribus firebus from Odisha to DhamtariKhardah incidentKeregaon Roadpassengers safeDinesh Travelstire fireChhattisgarh incidentpolice actionRahul (salon owner)bus accident averted40 passengers5 children safe. छत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





