छत्तीसगढ़
कांकेर में पत्नी और चाचा ससुर पर टंगिया से हमला, आरोपी पति गिरफ्तार
Shantanu Roy
20 Jun 2026 7:15 PM IST

x
छग
Kanker. कांकेर। सिकसोड़ थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक को लेकर एक पति द्वारा अपनी पत्नी और चाचा ससुर पर टंगिया से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में पत्नी के सिर पर गंभीर चोट आई है, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे चाचा ससुर भी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता 17 जून को अपने चाचा के घर ग्राम कस्तूरा पहुंची थी। उसने परिजनों को बताया था कि उसका पति सूरज लाल पोटाई उस पर अवैध संबंध का शक करता है और शराब के नशे में उसके साथ अक्सर मारपीट करता है। इस पर परिजनों ने अगले दिन गांव में बैठक कर आरोपी को समझाने का निर्णय लिया था।
इसी बीच 17 जून की रात करीब 12:15 बजे आरोपी सूरज लाल पोटाई अचानक चाचा के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान उसने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने घर में रखी लोहे की टंगिया उठाकर पत्नी के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्नी को बचाने आए उसके चाचा पनकू राम उइके पर भी आरोपी ने टंगिया से हमला कर दिया, जिससे उनकी बाईं आंख के नीचे चोट लगी। घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पीड़िता की शिकायत पर सिकसोड़ थाने में अपराध क्रमांक 09/2026 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी सूरज लाल पोटाई (45 वर्ष), निवासी ग्राम कस्तूरा, थाना सिकसोड़ को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त लोहे की टंगिया भी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
Tagsकांकेरसिकसोड़ थानाटंगिया हमलापत्नी पर हमलाचाचा ससुर घायलसूरज लाल पोटाईअवैध संबंध शकघरेलू हिंसाछत्तीसगढ़ पुलिसगिरफ्तारीगंभीर चोटबीएनएस धारान्यायिक रिमांडकस्तूरा गांवकांकेर क्राइमKankerSiksod Police Stationaxe attackattack on wifeuncle-in-law injuredSuraj Lal Potaisuspicion of illicit relationshipdomestic violenceChhattisgarh Policearrestserious injuryBNS sectionjudicial remandKastura villageKanker crime. छत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





