छत्तीसगढ़

प्रशासन ने पुलिस परिवार के महासम्मेलन का किया विरोध

Nil dhankar
5 Oct 2025 11:57 AM IST
प्रशासन ने पुलिस परिवार के महासम्मेलन का किया विरोध
x

भिलाई। दुर्ग में आज होने वाले पुलिस परिवार के महासम्मेलन के आयोजन से पहले जिला प्रशासन ने विवेकानन्द भवन के मेन गेट में ताला लगवा दिया है। सम्मेलन के लिए 11/9/2025 को पुलिस परिवार ने स्वामी विवेकानंद भवन की बुकिंग करवाई थी और पूरे पैसे जमा कर दिए गए थे। उसके बाद उन्हें बुकिंग की रसीद प्रदान की थी लेकिन अब अचानक 3 अक्टूबर को नगर निगम दुर्ग के आयुक्त भवन बुकिंग के लिए पुलिस और एसडीएम का अनापत्ति प्रमाण पत्र मांग रहे हैं जबकि आज तक नगर निगम का भवन बुकिंग कन्फर्म होने के बाद दुर्ग निगम के द्वारा बुकिंगकर्ता से ऐसी कोई मांग नही की गई है।

दूसरी तरफ एसपी के दिशानिर्देश में पद्मनाभपुर थाना प्रभारी ने प्रतिवेदन दिया है कि ईसाई समाज की प्रार्थना सभा होता है उसकी व्यवस्था करनी है इसलिए पुलिस परिवार को कार्यक्रम ना करने दिया जाए और जब भवन के अंदर शांतिपूर्ण कार्यक्रम किया जाता है तो उसकी सूचना मात्र कलेक्टर या एसडीएम को दी जाती है, ऐसे कार्यक्रमों में परमिशन की आवश्यकता नही होती है।

पुलिस परिवार ने अपने आवेदन में जब स्पष्ट बता दिया है कि किसी भी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यन्त्र का प्रयोग नही किया जाएगा और ना ही किसी प्रकार का कोई धरना या रैली होगी और ना ही कोई मांग की जाएगी यह सम्मेलन मात्र परिवार के लोगों को आपस मे मिलाने के लिए किया जा रहा है जिससे आपकी पारिवारिक सम्बन्ध मजबूत बना रहे।

Next Story
null