छत्तीसगढ़

गोलीकांड के आरोपी ने महिला के साथ रेप करने की कोशिश की, भिलाई पुलिस ने किया अरेस्ट

Nil dhankar
12 March 2026 10:45 AM IST
गोलीकांड के आरोपी ने महिला के साथ रेप करने की कोशिश की, भिलाई पुलिस ने किया अरेस्ट
x
छग

दुर्ग। भिलाई में कुख्यात आरोपी लकी जॉर्ज के खिलाफ रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। इस संबंध में छावनी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने एक महिला स्टाफ को मीटिंग के बहाने बुलाया था।

आरोप है कि इसी दौरान उसने महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने इसका विरोध किया और बाद में पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना के बाद आरोपी की पत्नी ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि लक्की जॉर्ज भिलाई के बहुचर्चित गोलीकांड में भी शामिल रह चुका है। उसके खिलाफ सुपेला पुलिस स्टेशन और भिलाई नगर पुलिस स्टेशन सहित अलग-अलग थानों में 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपी का संबंध एनकाउंटर में मारे गए अमित जोश से भी बताया जा रहा है। लक्की जॉर्ज, अमित जोश का जीजा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Next Story
null