छत्तीसगढ़

तेलीबांधा थाना पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर रखी गई नजर

Shantanu Roy
7 July 2026 7:31 PM IST
तेलीबांधा थाना पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर रखी गई नजर
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना तेलीबांधा पुलिस ने देवार डेरा, संदिग्ध स्थानों और असामाजिक गतिविधियों वाले अड्डों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की जांच की। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई स्थानों पर निरीक्षण किया और संदिग्ध पाए गए लोगों से पूछताछ की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने 7 अनावेदकों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126,135 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

कार्रवाई के बाद सभी अनावेदकों को विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सहायक पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के कार्यालय में पेश किए जाने के लिए रवाना किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऐसे अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी संभावित अपराध को रोकना है। पुलिस लगातार ऐसे स्थानों पर निगरानी रख रही है, जहां संदिग्ध गतिविधियों की संभावना रहती है। थाना तेलीबांधा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
Tagsरायपुर पुलिस कार्रवाईतेलीबांधा थानाविशेष अभियानदेवार डेरा चेकिंगसंदिग्ध स्थानों की जांचBNSS कार्रवाईप्रतिबंधात्मक कार्रवाईरायपुर क्राइम न्यूजपुलिस पेट्रोलिंगअसामाजिक तत्वों पर कार्रवाईकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़ पुलिसRaipur Police actionTelibandha police stationspecial operationDewar Dera checkinginvestigation of suspicious placesBNSS actionrestrictive actionRaipur crime newspolice patrollingaction against anti-social elementslaw and orderChhattisgarh policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story