छत्तीसगढ़
सुशासन तिहार बना सोनिया लकड़ा के चेहरे की मुस्कान का जरिया
Shantanu Roy
18 May 2026 11:44 PM IST

x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। राज्य सरकार द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शुरू किया गया ‘सुशासन तिहार’ दूरस्थ अंचलों के ग्रामीणों में खुशियां ला रहा है। विकास की मुख्यधारा से पीछे छूटे परिवारों को शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ मिल रहा है। इसका एक जीवंत उदाहरण हाल ही में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में देखने को मिला, जहां ग्राम पंचायत नान दमाली की रहने वाली महिला सोनिया लकड़ा का राशन कार्ड महज कुछ ही समय में बनकर तैयार हो गया।
ग्राम पंचायत नान दमाली की रहने वाली सोनिया लकड़ा लंबे समय से अपना राशन कार्ड न बन पाने के कारण परेशान थीं। राशन कार्ड न होने की वजह से उन्हें और उनके परिवार को शासन की महत्वाकांक्षी सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले किफायती और पोषाहार अनाज का लाभ नहीं मिल पा रहा था। वे इसके लिए लगातार प्रयासरत थीं। जब सोनिया को अपने क्षेत्र में आयोजित ‘सुशासन तिहार' अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर की जानकारी मिली, तो वे अपनी उम्मीद लेकर वहां पहुंचीं। शिविर में मौजूद खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए सोनिया के आवेदनों की तत्काल जांच की, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया और मौके पर ही नया राशन कार्ड जारी कर उनके हाथों में सौंप दिया।
नया राशन कार्ड हाथों में आते ही सोनिया लकड़ा के चेहरे पर राहत और खुशी के भाव साफ देखे जा सकते थे। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, मैं ग्राम पंचायत नान दमाली की रहने वाली हूँ। मेरा राशन कार्ड नहीं बना था, तो सुशासन तिहार में आई थी। यहां मुख्यमंत्री जी की योजना से मेरा राशन कार्ड तुरंत बन गया। ’सुशासन तिहार’ का मुख्य उद्देश्य ही यही है कि कोई भी पात्र नागरिक सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर न हो। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप प्रशासन खुद चलकर जनता के द्वार तक पहुंच रहा है। सोनिया लकड़ा जैसी हजारों ग्रामीण महिलाओं और परिवारों को इस अभियान के माध्यम से सीधे तौर पर लाभान्वित किया जा रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





