छत्तीसगढ़
रायपुर में पुलिस का सख्त एक्शन, 35 चाकूबाज-हिस्ट्रीशीटर थाना हाजिर
Shantanu Roy
31 Jan 2026 7:36 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। शहर में अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण तथा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस द्वारा सेंट्रल जोन क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया। पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल एवं सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन रमाकांत साहू के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन, तेलीबांधा और देवेन्द्र नगर क्षेत्र में निवासरत 35 चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को 31 जनवरी 2026 को संबंधित थानों में हाजिर कराया गया।
थाना परिसर में सभी आरोपियों की परेड कराई गई और उन्हें सख्त शब्दों में समझाइश दी गई कि वे किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त न हों। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें निर्देशित किया कि वे अपने साथियों द्वारा की जा रही आपराधिक गतिविधियों की जानकारी भी पुलिस को दें। साथ ही प्रत्येक सप्ताह अपने-अपने थाना क्षेत्र में हाजिरी देने, पुलिस द्वारा बुलाए जाने पर तत्काल उपस्थित होने तथा शांतिपूर्ण तरीके से अपने परिवार के साथ जीवन यापन करने की चेतावनी दी गई। उनके निवास क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की छोटी-बड़ी घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने के निर्देश भी दिए गए।
अभियान के दौरान सोशल मीडिया पर गुण्डा, डॉन, माफिया, गैंगस्टर जैसे नामों से आईडी बनाकर हाथ में चाकू, तलवार, एयर गन, पिस्टलनुमा लाइटर गन सहित अन्य हथियारों के साथ फोटो, वीडियो और रील्स पोस्ट करने वाले युवकों को भी कड़ी समझाइश दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियां समाज में भय का माहौल बनाती हैं और कानून का उल्लंघन हैं। भविष्य में ऐसी किसी भी पुनरावृत्ति पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके साथ ही स्कूल और कॉलेज परिसरों के आसपास अनावश्यक रूप से खड़े रहने वाले युवकों को मौके पर ही समझाइश दी गई।
पुलिस ने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास इस प्रकार का जमावड़ा छात्रों की सुरक्षा और अनुशासन के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से स्कूलों के सामने स्थित पान ठेले, चाय दुकानों और अन्य छोटे व्यावसायिक स्थलों पर अनावश्यक भीड़ लगाने या लगवाने वाले व्यक्तियों को भी सख्ती से चेताया गया। 30 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्र अंतर्गत फाफाडीह, त्रिमूर्ति नगर स्थित स्लम एरिया, संवेदनशील क्षेत्रों और शराब दुकानों के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से पूछताछ की गई। बिना कारण रात्रि में घूम रहे लोगों को रोकर नाम-पते की पुष्टि की गई और उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की सख्त समझाइश दी गई। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे और किसी भी अपराधी या असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।
Tagsरायपुर पुलिससेंट्रल जोनचाकूबाजहिस्ट्रीशीटरथाना हाजिरअपराध नियंत्रणकानून व्यवस्थासोशल मीडिया निगरानीस्कूल कॉलेज सुरक्षास्लम एरिया चेकिंगदेवेन्द्र नगरसिविल लाइनतेलीबांधापुलिस अभियानRaipur PoliceCentral Zoneknife attackerhistory sheeterpolice station attendancecrime controllaw and ordersocial media monitoringschool college securityslum area checkingDevendra NagarCivil LineTelibandhapolice campaignछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





