छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
31 Jan 2026 6:31 PM IST
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार
x
छग
जनता से रिश्ता की खबर का असर, हमारी खबर सच निकली
जनता से रिश्ता: रायपुर पुलिस ने नशे के बड़े कारोबारी को किया गिरफ्तार
जनता से रिश्ता की सूचना के बाद कार्रवाई, आरोपी अवतार सिंह उर्फ पवन गिरफ्तार
जनता से रिश्ता की खबर पर पुलिस का त्वरित कदम
जनता से रिश्ता की पड़ताल में सामने आया हेरोइन का अंतरराज्यीय नेटवर्क
जनता से रिश्ता की खबर का असर, शहर में नशे का कारोबार नहीं चलेगा बख़्शा जाएगा

Raipur. रायपुर।
राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कबीर नगर पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय एक आरोपी को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 50 हजार रुपये की नशीली सामग्री बरामद की गई है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में की गई। वहीं, संपूर्ण कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ईशु अग्रवाल के निर्देशन तथा थाना प्रभारी कबीर नगर निरीक्षक एस.एन. सिंह के नेतृत्व में अंजाम दी गई।

















पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना कबीर नगर क्षेत्र अंतर्गत BSUP कॉलोनी में एक व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से नशीले पदार्थ की बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 8.53 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹50,000 बताई जा रही है। इसके अलावा आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अवतार सिंह उर्फ पवन (31 वर्ष) के रूप में हुई है, जो जिला फिरोजपुर, पंजाब का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी रायपुर में किसके संपर्क में था और नशे की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 21/2026, धारा 21(बी) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।



























पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर नशे के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। रायपुर पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में नशे के कारोबार को किसी भी हाल में पनपने नहीं दिया जाएगा। युवाओं को नशे की गिरफ्त में ले जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार की नशे से जुड़ी गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
Tagsरायपुर पुलिसनशे के खिलाफ कार्रवाईकबीर नगर थानाहेरोइन चिट्टा बरामदNDPS एक्टपंजाब का आरोपी गिरफ्तारअंतरराज्यीय नशा तस्करीBSUP कॉलोनीड्रग्स के खिलाफ अभियानRaipur Policeaction against drugsKabir Nagar Police StationHeroin Chitta recoveredNDPS ActPunjab accused arrestedinterstate drug smugglingBSUP Colonycampaign against drugsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story
null