छत्तीसगढ़

रायपुर में नशे के खिलाफ सख्ती, 2 लाख के गोगो पेपर और हुक्का पॉट जब्त

Shantanu Roy
31 Jan 2026 6:59 PM IST
रायपुर में नशे के खिलाफ सख्ती, 2 लाख के गोगो पेपर और हुक्का पॉट जब्त
x
छग
जनता से रिश्ता की खबर का असर, हमारी खबर सच निकली
जनता से रिश्ता ने उठाया मुद्दा, पुलिस ने जब्त किए ₹2 लाख के नशे के उपकरण
जनता से रिश्ता की रिपोर्ट के बाद एक्शन में आई रायपुर पुलिस
जनता से रिश्ता की मुहिम रंग लाई, नशे के सामान की खुलेआम बिक्री पर रोक
जनता से रिश्ता के खुलासे के बाद DCP मयंक गुर्जर के नेतृत्व में रेड
जनता से रिश्ता की खबर के बाद युवाओं में नशा फैलाने वालों पर कार्रवाई
जनता से रिश्ता की खबर ने बदली तस्वीर, कमिश्नरी आदेश का सख्त पालन
जनता से रिश्ता की आवाज बनी असरदार, रायपुर को नशामुक्त करने की पहल

Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। शहर के पुलिस कमिश्नर आईपीएस संजीव शुक्ला द्वारा पूर्व में जारी दंडाधिकारी आदेश के तहत गांजा, ड्रग्स, अफीम, चिट्टा सहित अन्य नशीले पदार्थों के सेवन में उपयोग होने वाले सामानों की बिक्री और उपयोग पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। इसी आदेश के अनुपालन में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में खम्हारडीह थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने छापेमारी कर करीब ₹2 लाख मूल्य के गोगो पेपर, हुक्का पॉट, स्मोकिंग पाइप, मेक पेपर एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन में प्रयुक्त होने वाले सामान जब्त किए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये सामान युवाओं में नशे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खुलेआम बेचे जा रहे थे, जो कमिश्नर द्वारा जारी आदेश का सीधा उल्लंघन है। कार्रवाई के दौरान संबंधित दुकानों और विक्रेताओं को चेतावनी दी गई है, वहीं आगे कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कमिश्नरी लागू होने के बाद शहर में कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जा रहा है।























नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि, चाहे वह नशीले पदार्थों की बिक्री हो या उनके सेवन में उपयोग होने वाले उपकरणों की सप्लाई किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे दंडाधिकारी आदेश का पालन करें। यदि कहीं भी प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री या उपयोग की जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। नशामुक्त शहर के लक्ष्य को लेकर आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Tagsरायपुर पुलिसनशे के खिलाफ कार्रवाईपुलिस कमिश्नरी रायपुरसंजीव शुक्ला IPSमयंक गुर्जर IPSगोगो पेपर जब्तहुक्का पॉट जब्तीड्रग्स पर प्रतिबंधRaipur Crime NewsRaipur Policeaction against drugsPolice Commissionerate RaipurSanjeev Shukla IPSMayank Gurjar IPSGogo paper seizedhookah pot seizedban on drugsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story
null