छत्तीसगढ़

महासमुंद जिले में अब तक 329.3 मिलीमीटर औसत वर्षा

Nilmani Pal
11 July 2025 11:45 AM IST
महासमुंद जिले में अब तक 329.3 मिलीमीटर औसत वर्षा
x

महासमुंद। जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2025 से अब तक 329.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा पिथौरा तहसील में 391.4 मिलीमीटर, सरायपाली में 375.2 मिलीमीटर, महासमुंद में 316.9 मिलीमीटर, बागबाहरा में 311.4 मिलीमीटर, बसना में 309.3 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 272.0 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई।

आज 11 जुलाई को 13.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में पिथौरा तहसील में 23.3 मिलीमीटर, सरायपाली में 12.8 मिलीमीटर, महासमुंद में 12.4 मिलीमीटर, बागबाहरा में 12.2 मिलीमीटर, बसना में 10.5 मिलीमीटर एवं कोमाखान तहसील में 8.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Next Story
null