भारत

तीन मंजिला इमारत ढही, एक की मौत

jantaserishta.com
11 July 2025 11:16 AM IST
तीन मंजिला इमारत ढही, एक की मौत
x
बड़ा हादसा.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। पुल मिठाई इलाके में एक तीन मंजिला बिल्डिंग रात करीब 2 बजे अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में 46 साल के एक व्यक्ति की मौत हुई है।
जानकारी के मुताबिक, इस बिल्डिंग के नीचे तीन दुकानें स्थित थीं, जिनमें सूटकेस, बैग और तिरपाल का कारोबार होता था। पहली मंजिल पर गोदाम बनाए गए थे। हादसे के वक्त बिल्डिंग के नीचे खड़ा एक ट्रक भी मलबे की चपेट में आ गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पास में मेट्रो का निर्माण कार्य भी चल रहा था।
दिल्ली पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "रात करीब 1:55 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को पुल मिठाई के टोकरी वालान में बाड़ा हिंदू राव स्थित इमारत ढहने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग, एनडीआरएफ, डीडीएमए और फॉरेंसिक क्राइम टीमों को भी तुरंत मौके पर बुलाया गया था।"
राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने मलबे से एक व्यक्ति को गंभीर हालत में बाहर निकाला, जिसे तुरंत हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 46 वर्षीय मनोज शर्मा उर्फ पप्पू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था और पिछले 30 साल से दुकान पर काम कर रहा था। यह दुकान गुलशन महाजन नाम के एक व्यक्ति की थी।
शुक्रवार सुबह तक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा। सुबह की तस्वीरों में दो मशीनें मलबा हटाते हुए नजर आईं। इस घटना में अन्य किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story