छत्तीसगढ़
शिवकुमार ने हस्तनिर्मित जिले का नक्शा कलेक्टर को किया भेंट
Shantanu Roy
18 May 2026 11:47 PM IST

x
छग
Balodabazar. बलौदाबाजार। ग्राम पंचायत सचिव की जिम्मेदारी निभाते हुए स्केल और पेन्सिल से नक्शा बनाने की जूनून ने शिवकुमार निराला को एक नई पहचान दिलाई है। नक़्शे में भौगोलिक व राजनैतिक स्थिति को बेहद आकर्षक ढंग से दर्शाया है। शिवकुमार ने सोमवार को कलेक्टर कुलदीप शर्मा से मुलाक़ात कर हस्तनिर्मित नक्शा भेंट किया। कलेक्टर ने शिवकुमार की कला व मेहनत की सराहना करते हुए प्रोत्साहित किया। उन्होंने हस्तनिर्मित सुंदर नक़्शे का सम्मान करते हुए अपने टेबल में लगवाने की बात कही।
विकासखंड बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम चकरदा निवासी ग्राम पंचायत सचिव शिवकुमार निराला ने बताया कि वर्तमान में जनपद पंचायत कार्यालय बलौदाबाजार में संलग्न हैं। उन्होंने बताया कि ड्राइंग -पेंटिंग को कोई प्रशिक्षण नहीं लिया है। स्केच बनाने में रूचि थी, उसी रूचि को नक्शा बनाने की दिशा में मोडा। उन्होंने बताया कि लगभग 3 बाई 6 साइज का एक विकासखंड का नक्शा बनाने में एक माह का समय लगता है। इस तरह जिले का नक्शा बनाने में करीब 5 माह लगा था। शिवकुमार द्वारा अपने हाथों से बनाया गया जिले का नक्शा उनकी बारीक कलाकारी, धैर्य और लगन को दर्शाता है।किसी भी क्षेत्र का नक्शा हाथ से बनाना बेहद सटीकता और भौगोलिक समझ की जरुरत होती है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





