छत्तीसगढ़

बोलेरो से कई बोतल शराब जब्त, महिला समेत 4 लोग गिरफ्तार

Nil dhankar
3 Jun 2025 12:45 PM IST
बोलेरो से कई बोतल शराब जब्त, महिला समेत 4 लोग गिरफ्तार
x
छग

धमतरी। तीन अलग-अलग जगहों पर अवैध शराब परिवहन और बिक्री कर रहे चार आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना था मिला की शराब भट्ठी मोड़ के पास सिहावा के पास रास्ते में दो व्यक्तियों द्वारा बोलेरो वाहन में शराब परिवहन कर रहे की सूचना पर तत्काल थाना सिहावा पेट्रोलिंग मौके पर पहुंचकर बोलेरो वाहन क्र.सीजी.27 -K-2553 को रोककर उसमें सवार चालक सहित दोनों व्यक्तियों पूछताछ किया गया जो अपना-अपना नाम रिंकू मरकाम पिता सहदेव मरकाम एवं आशाराम मरकाम पिता कज्जा मरकाम दोनों साकिन आमाडीह थाना बिश्रामपुरी के रहने वाला बताये जो बोलेरो में अवैध रूप से शराब परिवहन करते मिले जिसके कब्जे से 10 बॉटल फ्रंट लाईन अंग्रेजी शराब,1-1 बॉटल में 750-750 एम एल भरी कुल 07 लीटर 500 एमएल.कीमती 7,000/- रूपये,प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्र.सीजी 27-K.2553 कीमती 5,00,000/- रूपये जुमला कीमती 5,07,000/- रुपये जप्त कर थाना सिहावा में अप.क्र. 38/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

आरोपी का नाम

(01) रिंकू मरकाम पिता सहदेव मरकाम उम्र 25 वर्ष साकीन आमाडीह,थाना विश्रामपुरी,जिला कोंडागांव (छ.ग.)

(02) आशाराम मरकाम पिता कज्जा मरकाम उम्र 24 वर्ष साकीन आमाडीह,थाना विश्रामपुरी,जिला कोंडागांव (छ.ग.)

थाना मगरलोड को मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम दुधवारा बोरगांव पुल सामुदायिक भवन के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है की सूचना पर तत्काल थाना मगरलोड पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति भुनेश्वर निषाद पिता स्व.महेत्तर निषाद उम्र 51 वर्ष को अवैध रूप से शराब बिक्री करते मिले जिसके कब्जे से 24 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 2400/- रूपये,बिक्री रकम 240/- रूपये जुमला कीमती 2640/- रुपये जप्त कर थाना मगरलोड में अप.क्र. 77/25 धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

आरोपी का नाम

भुनेश्वर निषाद पिता स्व.महेत्तर निषाद,उम्र 51वर्ष साकिन सरकला, थाना पांडुका,जिला गरियाबंद (छ.ग.)

थाना रूद्री को मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम भटगांव देवांगन पारा में महिला द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री कर रही है की सूचना पर तत्काल थाना रूद्री पेट्रोलिंग द्वारा मौके पर पहुंचकर एक महिला तिलेश्वरी बाई पिता कमलेश साहू उम्र 33 वर्ष साकिन देवगांवपारा भटगांव द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करते मिली जिसके कब्जे से 13 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1040/-रूपये जप्त कर थाना रूद्री में अप.क्र. 18/25 धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

आरोपिया का नाम

तिलेश्वरी बाई पिता कमलेश साहू उम्र 33 वर्ष साकिन देवगांवपारा भटगांव,थाना रूद्री,जिला धमतरी (छ.ग.)


Next Story
null