भारत

नई लेडी सिंघम एक्शन मोड में, अवैध धंधों पर होगी सख्त कार्रवाई

jantaserishta.com
3 Jun 2025 12:07 PM IST
नई लेडी सिंघम एक्शन मोड में, अवैध धंधों पर होगी सख्त कार्रवाई
x
एसपी ने पद संभालते ही साफ कर दिया है कि अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले की नई पुलिस अधीक्षक (एसपी) आंचल दलाल ने पद संभालते ही साफ कर दिया है कि अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी इस घोषणा से जिले में चल रहे अवैध व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। आंचल दलाल को उनकी कड़क कार्यशैली के कारण ‘लेडी सिंघम’ कहा जा रहा है।
पत्रकारों से बातचीत में एसपी आंचल दलाल ने कहा कि जिले की मौजूदा स्थिति को समझने के लिए उन्हें करीब एक महीने का समय चाहिए। इस दौरान वे रायगढ़ में चल रहे अवैध धंधों की गहन जांच करेंगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों को चलने की इजाजत किसी भी सूरत में नहीं दी जाएगी। हम इन धंधों को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जाएगा और हर संभव कदम उठाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हम रायगढ़ में उन सभी मुद्दों का गहनता से अध्ययन कर रहे हैं, जिसमें पुलिस की तफ्तीश की जरूरत है। जिन मुद्दों में पुलिस की तफ्तीश की जरूरत है, उसके लिए बाकायद एक टीम गठित की जा रही है, जो इस पूरे मामले की जांच करेगी। जिस किसी की भी इस मामले में भूमिका सामने आएगी, निश्चित तौर पर उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हम रायगढ़ को एक अपराधमुक्त जिला बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसके लिए हमने पूरी रूपरेखा निर्धारित कर ली है।
एसपी ने यह भी बताया कि वे जिले की परिस्थितियों का बारीकी से अध्ययन कर रही हैं। एक महीने के भीतर वे सभी अवैध गतिविधियों की जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की योजना बनाएंगी। उन्होंने तकनीक के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि डिजिटल और आधुनिक संसाधनों की मदद से अपराधियों को पकड़ना आसान होगा। साथ ही, उन्होंने पुलिस बल को और सतर्क और सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story