छत्तीसगढ़

Crime: सीट कव्हर बनाने वाले ने किया रेप, प्रेग्नेंट हुई नाबालिग तब हुआ खुलासा

Nilmani Pal
14 July 2024 5:36 PM IST
Crime: सीट कव्हर बनाने वाले ने किया रेप, प्रेग्नेंट हुई नाबालिग तब हुआ खुलासा
x
छग

दुर्ग durg news। जिले में एक नाबालिग बच्ची से रेप rape की वारदात को अंजाम दिया गया है। रेप पीड़िता की मां ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई है। रेप से उनकी बेटी गर्भवती हो गई है। पूरा मामला सुपेला थाना Supela Police Station क्षेत्र का है। दुष्कर्म पीड़िता की मां ने बताया कि 15 साल की बेटी के पेट में दर्द होने पर उसे हाॅस्पिटल लेकर गई थी। जहां डाॅक्टर्स ने जांच किया, तो गर्भवती होने की जानकारी मिली। बेटी से पूछना पर बताया कि सुपेला के ही एक युवक ने रेप किया है।

chhattisgarh news पीड़िता ने बताया कि सुपेला भिलाई के लक्ष्मी मार्केट इमामबाड़ा तव्कल मोबाइल शॉप के पास रहने वाले 24 वर्षीय मोहम्मद एजाज अली ने उससे रेप किया है।आरोपी सीट कव्हर बनाने का काम करता है।

सुपेला थाने में रेप की शिकायत दर्ज होते ही SP जितेंद्र शुक्ला ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए, जिसके बाद ASP सुखनंदन राठौर और भिलाई नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। मुखबिर की सूचना पर आरोपी की घेराबंदी की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है, जिसके बाद गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story