छत्तीसगढ़

मानसिक रोगी ने BSP अंदर किया तोड़फोड़, CISF ने पकड़ा

Nil dhankar
14 July 2024 5:25 PM IST
मानसिक रोगी ने BSP अंदर किया तोड़फोड़, CISF ने पकड़ा
x

दुर्ग durg news। भिलाई स्टील प्लांट Bhilai Steel Plant के अंदर CISF का सुरक्षा घेरा तोड़कर एक मानसिक रोगी घुस गया। इस दौरान वह अंदर बने धर्मकांटा के पास पहुंचा और वहां कर्मिचारियों से गाली गलौज कर तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद से प्लांट की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

chhattisgarh news दरअसल, टीएंडडी में वर्कस्टेशन धर्म कांटा में रात करीब साढ़े 8 बजे एक युवक शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। वहां काम कर रहे कर्मचारी उसे अचानक देखकर चौंक गए। इससे पहले की वो सीआईएसएफ के जवान को बुलाते युवक ने उनसे गाली गलौज शुरू कर दी। कर्मचारियों ने उसे वहां से जाने और गाली न देने की बात कही। chhattisgarh

उन्होंने उसे गाली देने से मना किया तो वह भड़क गया। एक राडनुमा चीज उठाया और दरवाजे खिड़कियों में लगे कांच को तोड़ डाला। यह देख अंदर बैठे कर्मचारी शोर मचाते हुए वहां से बाहर भागे। इसके बाद इसकी सूचना CISF को दी गई। सीएसएसएफ के जवान वहां पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पूछताछ की। बताया जा रहा है कि मानसिक रूप से बीमार होने के चलते आरोपी कुछ बता नहीं पा रहा था। इसके बाद मामले की जानकारी भट्ठी पुलिस को दी गई।

Next Story