छत्तीसगढ़

चावल महोत्सव की शुरुआत होगी आज से

Nil dhankar
1 Jun 2025 8:18 AM IST
चावल महोत्सव की शुरुआत होगी आज से
x

रायपुर। प्रदेश में आज से चावल महोत्सव की शुरुआत हो रही है। यह चावल महोत्सव 7 जून तक चलेगा और इस दौरान 81 लाख से अधिक राशनकार्डधारी परिवारों को जून, जुलाई और अगस्त तीनों माह का चावल एकमुश्त वितरित किया जाएगा। इस चावल महोत्सव के लिए के प्रदेश भर की 13,928 उचित मूल्य दुकानों में चावल का अग्रिम भंडारण किया जा चुका है। ऐसा इसलिए किया गया ताकि चावल का वितरण सुचारु रूप से हो सके।

मानसून में पहुंचविहीन होने वाली 249 दुकानों में भी पहले से चावल भेजा जा रहा है। वितरण पूरी तरह पारदर्शी होगा बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण के बाद ही चावल मिलेगा और रसीद अनिवार्य रूप से दी जाएगी।

खाद्य विभाग ने जिलों को निर्देशित किया है कि प्रचार-प्रसार के जरिए हर लाभार्थी तक जानकारी पहुँचे। इस पहल से दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों तक समय पर खाद्य उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। राज्य खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, 1 जून से 7 जून तक चावल उत्सव के दौरान सभी उचित मूल्य दुकानों से चावल का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

Next Story
null