भारत

थाने में बवाल, ग्रामीण भड़के, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की

jantaserishta.com
1 Jun 2025 8:07 AM IST
थाने में बवाल, ग्रामीण भड़के, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें पूरा मामला.
रांची: शनिवार रात को रांची के एक थाने में बवाल हो गया। बेड़ो थाने में रात साढ़े नौ बजे ग्रामीणों द्वारा तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। धक्का-मुक्की से थाना प्रभारी देवप्रताप प्रधान को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि महादानी मैदान के समीप सरना स्थल के समीप साफ-सफाई और अतिक्रमण हटाने के लिए एक पक्ष द्वारा जेसीबी चलवाने पर यह विवाद हुआ। डीएसपी अशोक राम ने कहा कि सूचना वरीय अधिकारियों दी गई है। दोषियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
डीएसपी ने बताया कि महादानी मैदान बेड़ो में पड़हा महासम्मेलन का आयोजन किया गया था, लेकिन एक पक्ष के ग्रामीणों ने बिना प्रशासनिक अनुमति के मैदान में सफाई और अतिक्रमण हटाने के नाम पर जेसीबी चलवा दी। सूचना पर बेड़ो थाने की पुलिस पहुंची और ऐसा करने से रोक दिया। इस दौरान सीओ भी पहुंचे और आश्वासन ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सरना स्थल के पास जो अतिक्रमण है, उसे 24 घंटे में हटवा दिया जाएगा। इसके बाद लोग घर लौट गए। लेकिन, रात साढ़े आठ बजे करीब 250 की संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और पुलिस पर दिन में जेसीबी चालक के साथ मारपीट का आरोप लगा तोड़फोड़ की।
थाना परिसर में पड़हा समाज के लोगों ने तोड़फोड़ करते हुए पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की। घटना शनिवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे की है। धक्का-मुक्की से थाना प्रभारी देवप्रताप प्रधान को चोटें आई हैं। वहीं अचानक 250 की संख्या में पड़हा समाज के लोग आक्रोशित होकर शनिवार की रात साढ़े आठ बजे बेड़ो थाना परिसर में जा घुसे। डीएसपी ने बताया कि पड़हा समाज के लोगों ने पुलिस द्वारा जेसीबी चालक के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए घटना को अंजाम दिया। जबकि डीएसपी अशोक कुमार राम ने जेसीबी चालक के साथ पुलिस द्वारा मारपीट करने की घटना को बेबुनियाद बताया है।
उत्तेजित ग्रामीणों ने अनर्गल आरोप लगाते हुए पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की। इस दौरान बेड़ो थाना प्रभारी देवप्रताप प्रधान को चोटें आईं। डीएसपी ने बताया काफी समझाने-बुझाने के वावजूद ग्रामीण किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना परिसर में रखे गमलों, कुर्सियों और कुछ वाहनों को अपना निशाना बनाया। साथ ही सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न की। इसकी सूचना मिलते ही अगल बगल थाना के पुलिस पदाधिकारी सदल बल बेड़ो थाना पहुंचे। पदाधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीण थाना परिसर से चले गए। ‌वहीं डीएसपी ने कहा कि इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को प्रेषित कर इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वहीं दोषियों के विरुद्ध उचित विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर सीओ प्रताप मिंज, डीएसपी अशोक कुमार राम आदि मौजूद थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story