छत्तीसगढ़

रिटायर्ड इंजीनियर ने पत्नी संग देहदान की घोषणा की

Nilmani Pal
31 May 2025 5:43 PM IST
रिटायर्ड इंजीनियर ने पत्नी संग देहदान की घोषणा की
x

दुर्ग। स्टील कॉलोनी भिलाई निवासी नगर निगम के सेवानिवृत इंजीनियर तपन अग्रवाल एवं उनकी पत्नी पुष्पलता अग्रवाल ने अपने देहदान की घोषणा कर देहदान की वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य कुलवंत भाटिया एवं राजेश पारख को सौंपी।

तपन अग्रवाल ने कहा आज उनकी वर्षों पुरानी इच्छा पूर्ण हुई और आज अपनी पत्नी सहित देहदान की घोषणा कर उन्हें संतुष्टि हो रही हैं कि अब उनके जाने के बाद उनकी व उनकी पत्नी की आँखों से चार लोगों को नई रौशनी मिलेगी व भविष्य के डॉक्टरों को रिसर्च हेतु मृत देह- केडेवर मिले तो हम पति पत्नी का जीवन सार्थक होगा। पुष्पलता अग्रवाल ने कहा हम लम्बे समय से देहदान की घोषणा करना चाहते थे किन्तु कोई माध्यम नहीं मिल रहा था अब नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से देहदान हेतु औपचारिकताएं पूर्ण की अब हमें संतुष्टि है।

रितेश जैन ने कहा अग्रवाल दम्पति के देहदान का निर्णय समाज के लिए प्रेरणा बनेगा एवं लोग देहदान हेतु जागरूक होंगे। नवदृष्टि फाउंडेशन के पियूष मालवीय ने कहा हमारी संस्था लगतार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं व लोगों की देहदान व नेत्रदान , त्वचादान हेतु सोच बदली है अब लोग स्वस्फूर्त ही देहदान व नेत्रदान हेतु सामने आ रहे हैं।

यदि कोई देहदान या त्वचादान हेतु सहयोग या मार्गदर्शन चाहता है तो हमारी संस्था के सदस्यों से सहयोग ले सकता है या 9827906301/9827190500 इन नंबर पर फ़ोन कर मार्गदर्शन ले सकता है।

Next Story
null