छत्तीसगढ़

रायपुर : कुकुरबेड़ा में धर्मांतरण कराने को लेकर हंगामा

Nilmani Pal
10 Aug 2025 1:13 PM IST
रायपुर : कुकुरबेड़ा में धर्मांतरण कराने को लेकर हंगामा
x

रायपुर। रविशंकर विश्वविद्यालय से लगे कुकुर बेड़ा मोहल्ले में बवाल होने की खबर है। इसके पीछे धर्मांतरण को कारण बताया जा रहा है। इसे लेकर दो पक्ष आमने सामने वाद विवाद कर रहे। सरस्वती नगर पुलिस मौके पर पहुंच कर पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़े

छत्तीसगढ़ में अब किसी एक धर्म से दूसरे धर्म में जाना आसान नहीं होगा। पूरी प्रक्रिया और नियम कानून का पालन करने के बाद धर्म बदला जा सकेगा। छत्तीसगढ़ सरकार धार्मिक स्वतंत्रता कानून बनाने जा रही है। नियमों का उल्लंघन या जबरिया धर्म परिवर्तन कराने पर जेल का प्रावधान होगा।

राज्य सरकार में धर्मांतरण के मुद्दे पर ईसाई समुदाय और हिंदू संगठनों के बीच लगातार बढ़ते विवाद के बीच धार्मिक स्वतंत्रता संशोधन विधेयक बना रही है। विधेयक को विधानसभा सत्र के दौरान सार्वजनिक कर पारित किया जाएगा। धर्म परिवर्तन से 60 दिन पहले जानकारी देनी होगी। सरकार ने धार्मिक स्वतंत्रता कानून बनाने के लिए ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 9 राज्यों के अधिनियम की स्टडी की है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने 52 मीटिंग लेकर मसौदा तैयार करवाया है।

Next Story
null