भारत

OMG! पुलिस इस महिला की तलाश में जुटी, रात को बड़ा कांड कर दिया

jantaserishta.com
10 Aug 2025 12:48 PM IST
OMG! पुलिस इस महिला की तलाश में जुटी, रात को बड़ा कांड कर दिया
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें पूरा मामला.
महाराजगंज: यूपी के महाराजगंज में एक महिला ने आधी रात को बड़ा कांड दिया। उसने गहरी नींद में सोए अपने पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और फिर फरार हो गई। पत्नी की इस करतूत से परिवारवाले तो परिवारवाले, पड़ोसी और गांववाले भी दंग रह गए हैं। पत्नी के हमले से घायल पति को इलाज के लिए जिला मुख्यालय के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने ससुर की तहरीर पर आरोपित बहू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
यह घटना महाराजगंज के सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पतरेंगवा सुकऊ टोला की है। पुलिस आरोपी पत्नी की तलाश में जुटी है। घायल राजेन्दर के पिता भोला यादव पुत्र स्व. प्रसाद यादव ने सिन्दुरिया पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके तीन बेटे हैं। इसमें से राजेन्दर और इंदल अलग रहते हैं। राजेन्दर की शादी कुशीनगर जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नवतार बोधिछापर निवासी रीता के साथ हुई है।
रीता अपने पति राजेन्दर से आए दिन विवाद करती रहती है। बीते 16 जुलाई को उसने पति के खिलाफ सिन्दुरिया थाना में तहरीर दी थी। बहू के भाई कमलेश ने बतौर गवाह 17 जुलाई को सुलहनामा कराया था। आरोप है कि शुक्रवार की आधी रात रीता सो रहे अपने पति राजेन्दर के उपर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोग और पट्टीदारों ने घायल राजेंदर को इलाज के लिए महराजगंज पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। ससुर ने आरोप लगाया कि उसकी बहू रीता ने अपने भाई व पिता के उकसाने पर सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी बहू फरार है। सिन्दुरिया थाना के प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित महिला रीता पत्नी राजेन्दर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story