छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: केंद्रीय जेल में कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत
Shantanu Roy
6 May 2025 10:39 PM IST

x
देखें VIDEO...
Raipur. रायपुर। रायपुर सेंट्रल जेल में एक कैदी के तबीयत बिगड़ने के बाद मेकाहारा अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप है। आरोपी हत्या के मामले में जेल में बंद था। यह पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद सदाफ हत्या के मामले में सेंट्रल जेल में बंद था। परिजनों का कहना है कि उसके सीने में दर्द हुआ, तो उसने जेल प्रबंधन को बताया।
लेकिन प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया। जब हालत ज्यादा गंभीर हो गई तो मेकाहारा अस्पताल लाकर एडमिट किया गया। मेकाहारा अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद आरोपी की मौत की पुष्टि कर दी। फिलहाल परिजनों का आरोप है कि जेल प्रशासन की लापरवाही की वजह से युवक की मौत हुई है। उन्होंने इस मामले में गृह मंत्री विजय शर्मा से भी जांच की मांग की है। इसके अलावा परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए पोस्टमॉर्टम के बाद लाश लेने से भी इनकार कर दिया था। जिस वजह से काफी देर तक हंगामा होता रहा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





