छत्तीसगढ़

रावत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

Shantanu Roy
6 May 2025 9:30 PM IST
रावत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 08 अप्रैल से 30 मई तक सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत आज आरंग ब्लॉक के ग्राम खमतराई में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। आरंग के रहने वाले 76 वर्षीय कार्तिक राम रावत आयुष्मान कार्ड बनवाने समाधान शिविर में पहुंचे थे। उनका आवेदन प्राप्त होते ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अंतर्गत उनका आयुष्मान कार्ड बनाया गया। कार्ड हाथ में आते ही रावत ने कहा कि उनका आयुष्मान कार्ड बनने से अब वह निश्चिंत हो गए हैं, अब उन्हें कोई इलाज की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभारी रहूंगा कि उनके सहयोग इस सराहनीय पहल से मुझे समाधान शिविर के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड प्राप्त हुआ है।
Next Story