छत्तीसगढ़
CG NEWS: रिटायर्ड फौजी के घर से लाखों रुपए पार, FIR दर्ज
Shantanu Roy
6 May 2025 8:48 PM IST

x
छग
Jagdalpur. जगदलपुर। देश की सीमाओं पर सालों तक डटकर सेवा करने वाले एक पूर्व फौजी के घर को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। घटना 3 और 4 मई की दरम्यानी रात की है, जब पल्ली नाका क्षेत्र में स्थित रिटायर्ड फौजी सोनू सिंह के सूने मकान में सेंधमारी हुई। चोर घर से करीब 25 तोला सोने के जेवरात और ₹20,000 नकद लेकर फरार हो गए। घटना के समय सोनू सिंह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नाइट ड्यूटी पर थे और उनकी पत्नी व बच्चे मायके गए हुए थे। अगली सुबह जब वह घर लौटे, तो दरवाजा टूटा हुआ और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था, जिसे देख उनके होश उड़ गए।
पीड़ित सोनू सिंह ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, लेकिन पुलिस ने करीब 24 घंटे बाद एफआईआर दर्ज की। यही नहीं, एफआईआर में केवल उन्हीं आभूषणों का ज़िक्र किया गया जिनकी रसीदें सोनू सिंह दिखा पाए। बाकी गहनों को “अनवेरिफाइड” बताकर नकार दिया गया। पुलिस का दावा है कि कुल 15 तोला सोना चोरी हुआ है, जबकि पीड़ित सोनू सिंह का कहना है कि चोरी गए गहनों की कुल मात्रा 25 तोला है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने पुराने सोने के रेट के अनुसार आभूषणों का मूल्यांकन किया, जबकि वर्तमान कीमत ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





