छत्तीसगढ़
मनरेगा मजदूरों को मधुमक्खियों ने काटा, 28 लोगों की हालत नाजुक
Shantanu Roy
6 May 2025 6:22 PM IST

x
छग
Balod. बालोद। जिले में फिर से मधुमक्खियों का आतंक देखने को मिला है। ग्राम पंचायत ठेमाबुजुर्ग के आश्रित ग्राम गंगोलीडीही में मनरेगा के तहत भूमिसुधार का काम कर रहे मजदूरों पर मधुमक्खी के झुंड ने हमला कर दिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में 28 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और पुरुष शामिल। घटना में अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंची एक बच्ची भी मधुमक्खियों के हमले का शिकार हुई है। जानकरी के अनुसार, रोजगार गारंटी योजना के तहत झनक साय मंडावी के घर में मंगलवार को भूमिसुधार का कार्य चल रहा था।
महिलाएं और पुरुष दोनों मजदूरी का काम कर रहे रहे। इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने बड़ी संख्या में पुरुष के साथ महिलाओं पर हमला किया। हमले में 28 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। बता दें कि इससे पहले 1 मई यानी मजदूर दिवस के दिन भी जिले में काम कर रहे मधुमक्खियों के हमले की घटना सामने आई थी। सेमरडीही ग्राम पंचायत में आज नाली निर्माण कर रहे मजदूरों पर मधुमख्खियों ने हमला कर दिया. इस हमले में 20 लोग घायल हुए थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





