छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: होली में नाचने को लेकर विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

Shantanu Roy
6 March 2026 6:49 PM IST
Raipur Breaking: होली में नाचने को लेकर विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला
x
छग
Raipur. रायपुर। होली के त्योहार के दौरान नाचने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रायपुर जिले के धरसींवा थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा में युवकों के बीच हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए रायपुर ग्रामीण पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाकू और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सांकरा निवासी प्रार्थी मयंक साहू ने सिलतरा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 मार्च 2026 को होली के अवसर पर दोपहर करीब 2 बजे वह अपने छोटे भाई शिखर साहू, चचेरे भाई दिपांशु साहू, मोहनिश साहू और गिरीराज साहू के साथ बजरंग चौक में होली खेल रहा था।


इसी दौरान गांव के ही हिम्मत मनहर अपने साथियों लोकेश्वर घृतलहरे, हरीश डहरिया और कोमल मनहर के साथ वहां पहुंचे और सभी एक साथ नाचने लगे। नाचने के दौरान आरोपियों ने मयंक साहू के छोटे भाई शिखर साहू के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस पर शिखर साहू ने उन्हें आराम से नाचने के लिए कहा, जिससे विवाद की स्थिति बन गई। हालांकि उस समय मयंक साहू ने बीच-बचाव कर सभी को समझाकर वहां से भेज दिया। लेकिन शाम करीब 5 बजे मयंक साहू के चचेरे भाई मोहनिश साहू ने आकर बताया कि हिम्मत मनहर अपने साथियों के साथ शिखर साहू के साथ मारपीट कर रहा है। यह सुनकर मयंक तुरंत मौके पर पहुंचा, जहां उसने देखा कि लोकेश्वर घृतलहरे, हरीश डहरिया, कोमल मनहर और हिम्मत मनहर मिलकर शिखर साहू के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट कर रहे थे।

इसी दौरान हिम्मत मनहर ने अपनी पैंट से चाकू निकालकर शिखर साहू पर वार करने की कोशिश की। बचाव में शिखर साहू ने अपने हाथ से चाकू पकड़ लिया। मयंक साहू जब बीच-बचाव करने लगा तो सभी आरोपी मिलकर जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि लोकेश्वर घृतलहरे ने जेब से चाकू निकालकर मयंक साहू पर हमला कर दिया और शिखर साहू को कोमल मनहर, हिम्मत मनहर और हरीश डहरिया ने पकड़ लिया। इसके बाद लोकेश्वर घृतलहरे ने हत्या की नीयत से मयंक साहू के दाएं सीने पर चाकू से वार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मोटरसाइकिल में बैठकर मौके से फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट के आधार पर धरसींवा थाना में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 123/26 के तहत धारा 109(1), 3(5) बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रशांत शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक लम्बोदर पटेल और सिलतरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह कंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने प्रार्थी, उसके भाई और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की तलाश शुरू की। टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और अंततः सभी चारों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाकू और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों में लोकेश्वर उर्फ लुकेश्वर धृतलहरे (18), कोमल बंजारे (19), हिम्मत मनहर (19) और हरीश डहरिया (22) शामिल हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tagsरायपुर ग्रामीण पुलिसधरसींवा थानासिलतरा चौकीहोली विवाद हमलाचाकू से हमलायुवक पर जानलेवा हमलाचार आरोपी गिरफ्ताररायपुर अपराध खबरबीएनएस धारा 109आर्म्स एक्ट मामलाRaipur Rural PoliceDharsiwa Police StationSilatra OutpostHoli dispute attackknife attacklife-threatening attack on a youthfour accused arrestedRaipur Crime NewsBNS Section 109Arms Act caseछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story