भारत
नशे में धुत पुलिसकर्मी ने अपनी कार सड़क पर दौड़ाई, फिर...मचा हड़कंप
jantaserishta.com
6 March 2026 5:57 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में होली के जश्न के बीच एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां नशे में धुत एक दरोगा ने अपनी कार सड़क पर दौड़ा दी और कई लोगों को टक्कर मार दी. इस हादसे में दो बच्चियां और एक युवक घायल हो गए. तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि होली के मौके पर पुलिसकर्मी जश्न मना रहे थे और कई पुलिसकर्मी नशे में थे. इसी दौरान बंडा थाने में तैनात दरोगा योगेश शर्मा अपनी निजी कार लेकर सड़क पर निकल आया.
आरोप है कि दरोगा योगेश शर्मा नशे में धुत था और उसने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए सड़क पर जा रहे लोगों को टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में गुस्सा फैल गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत कार को घेर लिया और दरोगा को कार से बाहर निकाल लिया.
इस दौरान भीड़ और दरोगा के बीच धक्का मुक्की भी हुई. लोगों का आरोप है कि दरोगा पूरी तरह नशे में था. कुछ देर बाद मौके पर उसके साथी पुलिसकर्मी पहुंचे और दरोगा को अपने साथ लेकर वहां से चले गए. हादसे में दो बच्चियां और एक युवक घायल हुए हैं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना में घायल सुनील सिंह ने बताया कि वह अपनी बाइक से बिलसंडा रोड से आ रहे थे और उनके साथ दो बच्चियां भी थीं. तभी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा. बताया जा रहा है कि होली के जश्न के दौरान कई पुलिसकर्मी नशे में सड़कों पर घूमते नजर आए. फिलहाल पुलिस के अधिकारी पूरे मामले की जांच की बात कह रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





