छत्तीसगढ़

पान पैलेस के पास चाकू लहराया, किशोर सहित 2 गिरफ्तार

Nil dhankar
6 March 2026 5:45 PM IST
पान पैलेस के पास चाकू लहराया, किशोर सहित 2 गिरफ्तार
x

रायपुर। धारदार चाकू के साथ किशोर सहित 2 गिरफ्तार किए गए है, 06.03.26 को थाना खम्हारडीह पुलिस की टीम द्वारा खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत अवंति विहार स्थित श्याम पान पैलेस के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते व डराते धमकाते *विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग धारदार चाकू* जप्त कर उसके विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 67/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

इसी प्रकार खम्हारडीह क्षेत्र में चण्डी नगर रेलवे लाईन के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते व डराते धमकाते *आरोपी गणेश ध्रुव पिता दीनकर ध्रुव उम्र 19 साल निवासी देवारपारा सुभाष नगर तेलीबांधा रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग धारदार चाकू* जप्त कर उसके विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमंाक 68/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Next Story