छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: सीवरेज टैंक में गिरा मासूम, दर्दनाक मौत
Shantanu Roy
13 April 2025 9:01 PM IST

x
परिजनों में आक्रोश
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर चौकी इलाके में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. गुलमोहर पार्क कॉलोनी में नगर निगम द्वारा सीवरेज टैंक निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में तीन मासूम बच्चे खेलते-खेलते गिर गए. हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. जानकारी के मुताबिक, यह गड्ढा निगम की ओर से खोदा गया था, जिसे खुला ही छोड़ दिया गया था. बारिश या पाइपलाइन लीकेज के चलते इसमें पानी भर गया था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चों के खेलने के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वे गहरे गड्ढे में जा गिरे.
घटना के तुरंत बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए बचाव कार्य शुरू किया और दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तीसरे मासूम की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की उम्र लगभग 6 वर्ष बताई जा रही है. घटना के तुरंत बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए बचाव कार्य शुरू किया और दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तीसरे मासूम की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला. वहीं नगर निगम की लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है. कॉलोनीवासियों ने नारेबाजी कर निगम प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





