छत्तीसगढ़
गोंड समाज की संस्कृति और एकता को सादर प्रणाम: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
Shantanu Roy
13 April 2025 6:22 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। गोंड आदिवासी समाज द्वारा सामूहिक विवाह की आदर्श परंपरा को सशक्त करते हुए भाटापारा के जोगीद्वीप में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और अपने उद्बोधन में कहा कि गोंड समाज द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संबल है, बल्कि सामाजिक एकता और समरसता को भी मजबूती प्रदान करता है।
गोंड आदिवासी समाज अपने संपूर्ण समुदाय के कल्याण को ध्यान में रखते हुए सामूहिक विवाह जैसी आदर्श परंपरा को सशक्त रूप से आगे बढ़ा रहा है।
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) April 13, 2025
यह सराहनीय पहल न केवल आर्थिक असमानता को समाप्त करने में सहायक है, बल्कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बेटे-बेटियों को भी गरिमा और… pic.twitter.com/dSluPnZ9yE
सांसद अग्रवाल ने कहा कि ऐसी परंपराएं हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने के साथ-साथ समाज में भाईचारे की भावना को भी प्रगाढ़ करती हैं। उन्होंने गोंड समाज की एकता, संस्कृति और परंपरा को सादर नमन करते हुए सभी 54 नवविवाहित जोड़ों को सुखी, समृद्ध और प्रेममय दांपत्य जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा समेत गोंड समाज के अनेक गणमान्यजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों को सामाजिक समरसता और सहयोग की मिसाल बताते हुए इसकी सराहना की।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





