छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: भाठागांव के हिस्ट्रीशीटर आरोपी रोहित सिंह तोमर-वीरेन्द्र सिंह तोमर के मकान की ली गई तलाशी
Shantanu Roy
4 Jun 2025 6:43 PM IST

x
रोहित सिंह तोमर एवं वीरेन्द्र सिंह तोमर के मकान में बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति, नकदी के साथ हथियार जब्त
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना तेलीबांधा रायपुर में दर्ज एक गंभीर आपराधिक प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी रोहित सिंह तोमर के खिलाफ पुलिस ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए उसके भाठागांव स्थित आलीशान साईं विला निवास की सघन तलाशी ली। यह तलाशी दिनांक 4 जून 2025 को न्यायालय से प्राप्त सर्च वारंट के आधार पर की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में इस तलाशी अभियान को अंजाम दिया गया, जिसमें थाना तेलीबांधा, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, थाना पुरानी बस्ती एवं रक्षा टीम की संयुक्त टीम शामिल रही। आरोपी के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, रायपुर द्वारा सर्च वारंट जारी किया गया था, क्योंकि लगातार पतासाजी के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। भाठागांव स्थित हिस्ट्रीशीटर आरोपी रोहित सिंह तोमर एवं वीरेन्द्र सिंह तोमर के मकान की तलाशी ली गई है।
पुलिस जब आरोपी रोहित सिंह तोमर के निवास पर पहुंची, तो वहां से जो बरामदगी हुई, उसने सभी को चौंका दिया। पुलिस ने मौके से ₹35,10,300 नगद, 734 ग्राम सोने के जेवर, 125 ग्राम चांदी के जेवर, एक बीएमडब्ल्यू कार (क्रमांक CG 04 LC 1111), एक थार वाहन (CG 04 PA 0017), एक ब्रेजा वाहन (CG 04 NS 1917) सहित कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे सीपीयू, आईपैड, लैपटॉप, डीवीआर, ई-स्टॉम्प, और नोट गिनने की मशीन जब्त की। इसके साथ ही तलाशी के दौरान पैसे के लेन-देन का हिसाब रखने वाले रजिस्टर, जमीनों के दस्तावेज और अवैध रूप से रखे गए घातक हथियार जैसे 5 नग लोहे की तलवार, 1 नग रिवाल्वर, 1 नग पिस्टल, जिंदा राउंड और आवाज़ी कारतूस भी बरामद हुए। हथियारों की अवैध मौजूदगी के चलते थाना पुरानी बस्ती में आरोपीगण के खिलाफ पृथक से आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई शुरू की गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यवाही गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपी के आर्थिक व आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त करने के इरादे से की गई है। इतनी बड़ी मात्रा में नगदी, कीमती धातुएं, लग्जरी वाहन और अवैध हथियारों का मिलना यह दर्शाता है कि आरोपी का आपराधिक साम्राज्य विस्तृत और संगठित है। प्रकरण के मुख्य आरोपी रोहित सिंह तोमर अभी भी फरार है। उसकी तलाश के लिए रायपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल ट्रैकिंग, और संभावित ठिकानों पर दबिश की कार्यवाही की जा रही है। रायपुर पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के बारे में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। यह कार्रवाई पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि इससे न केवल आरोपी की अवैध संपत्ति उजागर हुई है, बल्कि इससे रायपुर में संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक ठोस संदेश भी गया है। पुलिस का यह सख्त रवैया भविष्य में अपराधियों के मनोबल को तोड़ने में अहम भूमिका निभा सकता है।
रोहित तोमर पहले भी किया था गिरफ्तार
राजधानी रायपुर के वीआइपी रोड स्थित हाइपर क्लब में शनिवार आधी रात को गोली चलने के बाद अब पुलिस सख्त हो गई है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। अब उन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रोहित तोमर पर पुलिस के रिकार्ड के नौ मामले दर्ज हैं। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का निगरानी गुंडा बदमाश है। अब पुलिस उस पर जिला बदर की कार्रवाई करेगी। पुलिस ने उसकी तैयारी शुरू कर दी। अपराध लिस्ट तैयार कर फाइल कलेक्टर को सौंपी जाएगी, जिसके बाद जिला बदर की कार्रवाई होगी। वहीं, विकास अग्रवाल के पास से जब्त लाइसेंसी पिस्टल का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई होगी। विकास पर दुष्कर्म जैसे मामले दर्ज हैं। दोनों एक दूसरे के दोस्त भी हैं। हाइपर क्लाब में शनिवार की रात लगभग 10 बजे विकास अग्रवाल और रोहित तोमर अपने साथियों के साथ पहुंचे। क्लब के अंदर का एक वीडियो भी सामने आया है।
इसमें दो डांस कर रहे हैं। विकास नीचे की लाबी में है वहीं रोहित ऊपर खड़े होकर डांस कर रहा है। वहीं, उन दोनों के बीच बाद विवाद शुरू हुआ। पार्टी खत्म होने के बाद दोनों बाहर निकले। एक युवती के साथ पुराने प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद शुरू हुआ। वह लड़की भी क्लब में थी। दरअसल जो लड़की पहले विकास की प्रेमिका हुआ करती थी वह रोहित के साथ थी। दोनों दोस्त थे। एक साल से उनके बीच विवाद चल रहा था। कई बार आमन-सामना भी हुआ। दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी थी। शनिवार को दोनों का सामना हुआ गुस्से में आकर रोहित तोमर ने अपने गुर्गों के साथ विकास अग्रवाल की एसयूवी के सारे कांच और दरवाजे तोड़ दिए। इसी दौरान विकास अग्रवाल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से रोहित तोमर पर फायर कर दिया। रायपुर एएसपी लखन पटले ने कहा, दोनों के पुराने रिकार्ड निकाले जा रहे हैं। रोहित पर नौ मामले दर्ज हैं। आने वाले समय में जिलाबदर की कार्रवाई की जाएगी। वहीं विकास के गन का लाइसेंस निरस्त करने कार्रवाई होगी।
Tagsरायपुरतेलीबांधा थानारोहित सिंह तोमरफरार आरोपीसर्च वारंटभाठागांवसाईं विलानकदीसोनाचांदीबीएमडब्ल्यूथारब्रेजाअवैध हथियारतलवाररिवाल्वरपिस्टलआर्म्स एक्टपुलिस कार्रवाईRaipurTelibandha PoliceRohit Singh Tomarabsconding accusedsearch warrantcashgoldsilverBMWTharBrezzaillegal armsrevolverpistolArms Actpolice operationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





