छत्तीसगढ़

रायपुर में बढ़ते अपराध, नशा और देहव्यापार पर कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने SSP को सौंपा ज्ञापन

Shantanu Roy
4 Jun 2025 6:33 PM IST
रायपुर में बढ़ते अपराध, नशा और देहव्यापार पर कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने SSP को सौंपा ज्ञापन
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी में पिछले कई महीनों से वीआईपी रोड स्थित होटलों, क्लबों और रेस्टोरेंटों में लगातार हो रही अवैध गतिविधियों, मारपीट, नशा पार्टी, शराब पार्टी और देहव्यापार के मामलों को लेकर जनता और जनप्रतिनिधियों की चिंता बढ़ती जा रही है। इन घटनाओं को लेकर जनता से रिश्ता ने लगातार खबरें प्रकाशित की उसके बाद अब प्रशासन हरकत में आया है और रायपुर पुलिस द्वारा कई चरणों में कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में आज रायपुर के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता कन्हैया अग्रवाल ने रायपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने राजधानी में लगातार बढ़ते नशे के कारोबार, युवाओं की बर्बादी और सार्वजनिक स्थानों में हो रही आपराधिक गतिविधियों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है।

कन्हैया अग्रवाल ने एसएसपी से बातचीत में कहा कि रायपुर अब अपराधियों की राजधानी बनती जा रही है। वीआईपी रोड और अन्य पॉश इलाकों में संचालित कुछ होटल और क्लब अब सिर्फ मनोरंजन स्थलों तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि वहां खुलेआम नशा, शराब और देह व्यापार जैसे गैरकानूनी काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन जगहों पर रोजाना रात के समय युवाओं की भीड़ लगती है और देर रात तक पार्टी चलती है, जिससे क्षेत्र में अशांति फैल रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन अवैध गतिविधियों में कुछ होटल संचालक और अन्य प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं, जो कानून की आंखों में धूल झोंककर अपने धंधे को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके साथ ही अग्रवाल ने यह भी कहा कि रायपुर में नशे का जाल स्कूल-कॉलेजों तक फैल गया है, जिससे न केवल युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है, बल्कि सामाजिक ताना-बाना भी टूट रहा है। ज्ञापन में उन्होंने यह मांग की कि पुलिस ऐसे सभी होटलों और क्लबों पर कड़ी नजर रखे जहां अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासन को विशेष अभियान चलाकर ऐसे स्थानों की जांच करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। एसएसपी ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि राजधानी को अपराध और नशे से मुक्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास ऐसे कई इनपुट हैं जिनके आधार पर आने वाले दिनों में और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर शहर में होने वाले 90 प्रतिशत अपराध नशे के धंधे में कब्जे या नशा करने वाले लोगों के द्वारा किए जा रहे हैं। राजधानी रायपुर को नशे के सौदागरों और सट्टेबाजी में लिप्त छोटे-बड़े सभी अपराधियों से मुक्त कराने के लिए कांग्रेसजनों ने प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह को ज्ञापन दिया। कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के साथ ही रायपुर शहर के लगभग प्रत्येक हिस्से में सट्टा लिखने का काम बड़े पैमाने पर हो रहा है, गली-गली में गांजा की पुड़िया, अवैध शराब, सुखा नशा और सिरप टैबलेट जैसी चीज उपलब्ध कराई जा रही है । कालीबाड़ी, नेहरू नगर, दानी स्कूल परिक्रमा मार्ग के पीछे गली, संतोषी नगर ,संजय नगर, मारवाड़ी शमशान क्षेत्र, टिकरापारा, संतोषी नगर ,संजय नगर, काशीराम नगर, आमापारा, ईदगाह भाटा, ब्रह्मपुरी ,चंगोराभाठा,तेलीबांधा सहित शहर के लगभग हर हिस्से में नशे के अवैध कारोबारी और सट्टेबाजों ने अपनी गिरफ्त बना ली है । गोल बाजार से प्रतिबंधित मुनक्का गोलियों का भी भारी संख्या में विक्रय हो रहा है । इन अवैध धंधों को करने के लिए अपराधी नाबालिक बच्चों का भरपूर उपयोग कर रहे हैं । ये नाबालिक बच्चे नशे के धंधे और सट्टा लिखने का काम बेखौफ होकर कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अवैध धंधे में कब्जे और क्षेत्र कब्जे को लेकर होने वाले झगड़ों के कारण आए दिन चाकूबाजी हत्या जैसी घटनाएं हो रही है। नशा रायपुर के युवाओं में इस कदर परोसा जा रहा है कि नशे में डूबे बालिग - नाबालिक युवक रोज अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष के निवास के समीप हत्या का प्रयास बुढ़ापारा में हत्या काशीराम नगर में हत्या के साथ ही चैन स्नेचिंग,पर्स - मोबाइल लूट ,छोटी-छोटी बातों पर मारपीट,चाकू बाजी, हत्या जैसी घटनाओं को बुलंद हौसलों के साथ अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी को अपराध और अपराधियों से मुक्त करने के लिए नशे के धंधे के साथ-साथ सट्टा के अवैध कारोबार (ऑनलाइन / पट्टी) पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। अवैध धंधेबाजों ने कहीं ना कहीं
शासन प्रशासन
के साथ अपना मजबूत गठजोड़ बना लिया है जिसके कारण लगातार विरोध के बावजूद अवैध कारोबार फल फूल रहे हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि गांजा ,शराब, सट्टा, अफीम,चरस, सिरप ,नशे की टेबलेट जैसे कारोबार के खिलाफ लगातार बड़े अभियान चला कर कठोरतम कार्रवाई की जाए। देर रात तक बड़ी होटल और क्लबों में परोसे जाने वाले नशे के कारोबार पर भी अंकुश आवश्यक है। शहर को अपराध मुक्त करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई न होने पर कांग्रेस परिवार के द्वारा जन सहयोग से आंदोलन का विस्तार किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री शारिक रईस खान, मनोज सोनकर, समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक, नंदकुमार पटेल, सुरेश बाफना, राजेश केडिया, दाऊ गोस्वामी, मोहम्मद आसिफ (असू) रवि शर्मा, राजेश त्रिवेदी, देवेंद्र पवार, मुनेश गौतम, श्रेयांश शुक्ला, नितिन ठाकुर, पिंटू बैद, प्रतीक तिवारी, अजय दास सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।
Tagsरायपुरवीआईपी रोडहोटलक्लबरेस्टोरेंटमारपीटनशाशराब पार्टीदेहव्यापारकांग्रेसकन्हैया अग्रवालएसएसपीअपराधपुलिस कार्रवाईअपराधियों की राजधानीRaipurVIP Roadhotelclubrestaurantassaultdrugsliquor partyprostitutionCongressKanhaiya AgrawalSSPcrimepolice actioncrime capitalछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story