छत्तीसगढ़

डिस्को नाइट क्लबों में पुलिस का छापामार अभियान, नाबालिग सड़क पर हुड़दंग मचाते दिखे

Shantanu Roy
12 July 2026 8:06 PM IST
डिस्को नाइट क्लबों में पुलिस का छापामार अभियान, नाबालिग सड़क पर हुड़दंग मचाते दिखे
x
लंबे जाम से परेशान हुए राहगीर, छुटभैए नेता भी सपड़ाए
स्पेशल रिपोर्ट- अनिल द्विवेदी
रायपुर। राजधानी के वीआईरोड पर स्थित डिस्को नाइट क्लबों में आज पुलिस ने छापामार कार्यवाही की जिससे भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गईं। इस दौरान क्लब संचालकों पर तयसमय से ज्यादा क्लब चालू रखने, अवैध पार्किंग, यातायात जाम होने तथा नाबालिगों को प्रवेश देने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने फिलहाल सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तेलीबांध के टीआई श्री झा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने छापामार शैली में क्लबों की घेराबंदी की तथा तलाशी अभियान चलाया। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। इनमें कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े छुटभैए नेता भी देखे गए। सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया हालांकि कुछ लोग पुलिस पर फब्तियां कसते देखे गए। इसका मतलब है कि पुलिस की वर्दी का डर खत्म हो गया है।
दरअसल कल शनिवार होने के कारण वीआईरोड पर स्थित डिस्को नाइट क्लब देर रात तक चलते रहे जबकि नियमत: 12 बजे बंद हो जाना चाहिए। नियमों की धज्जियां उड़ाकर युवक युवतियां शराब के नशे में क्लब पहुंचते रहे और उन्हें प्रवेश दिया जाता रहा। नाबालिगों को भी प्रवेश देने का आरोप क्लबों पर लगा। बेतरतीब ढंग से खड़े चार पहिया वाहनों के चलते लंबा जाम सा लग गया।
इसी से परेशान होकर कुछ नागरिकों ने पुलिस को फोन किया जिसके बाद तेलीबांधा पुलिस की एक टीम टीआई झा के नेतृत्व में डिस्को नाइट क्लबों में पहुंची तथा ओटीआर क्लब, जूक क्लब और हायपर क्लब में छापा मारा। इस दौरान गाड़ियों का जाम लगने से आम नागरिकों को काफी परेशानियां हुईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक क्लबों में तय मानक से ज्यादा डीजे बजाया जा रहा था और देर रात तक ग्राहकों को प्रवेश दिया जा रहा था जिनमें नाबालिग युवक-युवतियां भी शामिल थे। वे सड़कों पर हुड़दंग मचाते तथा नशे में झूमते पाए गए जिन्हें पुलिस ने कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इससे राहगीरों को परेशानी हुई तथा वाहनों का जाम भी लगा। शनिवार होने के कारण वैसे भी यह इलाका काफी संवेदनशील हो जाता है लेकिन राम मंदिर के पास एवं तेलीबांधा थाने के पास पुलिस का यातायात चेकिंग अभियान दिखाई नही दिया। इसके पीछे टीम और गाड़ियों की कमी का मसला सामने आया है। ऐसी ही स्थिति रविवार को भी देर रात तक बनी रहती है जिससे अपराध घटित होने की आशंका बलवती रहती है।
पुलिस उपायुक्त सिविल लाइंस रमाकांत साहू ने चेकिंग अभियान की पुष्टि करते हुए कहा कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। वे क्लब संचालकों की एक मीटिंग भी बुलाने जा रहे हैं साथ ही गाड़ियों का चेकिंग अभियान भी चलता रहेगा। चिंतनीय यह है कि राजधानी में जिस तरह अपराध बढ़ रहे हैं, उन्हें रोकने के लिए पुलिस को बेहद सतर्क और गंभीर रहना होगा। वर्दी का भय भी जरूरी है। आम नागरिक को भी जागरूक रहने की जरूरत है।
Tagsरायपुरवीआई रोडडिस्को नाइट क्लबपुलिस छापातेलीबांधा थानाक्लब चेकिंग अभियानदेर रात तक संचालनअवैध पार्किंगयातायात जामनाबालिगों को प्रवेशशराब पार्टीहुड़दंगडीजे नियम उल्लंघनओटीआर क्लबजूक क्लबहायपर क्लबपुलिस कार्रवाईक्लब संचालकनियमों की अनदेखीराजधानी पुलिससड़क जामराहगीरों की परेशानीशनिवार नाइट पार्टीनशे में युवक-युवतीयातायात व्यवस्थावीआईपी रोड सुरक्षापुलिस गश्तसंदिग्धों से पूछताछराजनीतिक कार्यकर्ताचेतावनी देकर छोड़ादेर रात पार्टीअपराध रोकथामपुलिस अभियानयातायात चेकिंगअवैध गतिविधियांनाइट लाइफ रायपुरक्लब संस्कृतिकानून व्यवस्थाडीजे साउंड नियमशराब सेवनसड़क पर हुड़दंगपुलिस निगरानीनागरिक शिकायतक्लब मीटिंगडीसीपी रमाकांत साहूरायपुर क्राइमसुरक्षा व्यवस्थापुलिस सख्तीRaipurVI Roaddisco night clubpolice raidTelibandha police stationclub checking campaignlate night operationillegal parkingtraffic jamentry of minorsliquor partyhooliganismDJ rule violationOTR clubjuke clubhyper clubpolice actionclub operatorignoring rulescapital policeroad jaminconvenience to pedestriansSaturday night partydrunk youthtraffic systemVIP road securitypolice patrolquestioning of suspectspolitical activistlet off with warninglate night partycrime preventionpolice campaigntraffic checkingillegal activitiesnight life Raipurclub culturelaw and orderDJ sound rulesalcohol consumptionhooliganism on the roadpolice surveillancecitizen complaintclub meetingDCP Ramakant SahuRaipur crimesecurity arrangementspolice strictness
Next Story