
x
छत्तीसगढ़ न्यूज.
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के नवापारा मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात गाय को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। यह भीषण हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। कार जबलपुर से विश्रामपुर मीना बाजार आ रही थी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और दोनों एयरबैग खुल गए। हादसे का समय रात करीब 2 से 3 बजे के बीच बताया जा रहा है। टक्कर से डिवाइडर के कई हिस्से उखड़कर दूर जा गिरे, जिससे सड़क पर मलबा फैल गया और कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ।
कार चालक के अनुसार, अचानक सड़क पर एक गाय सामने आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी। एयरबैग खुलने के कारण कार सवारों को केवल मामूली चोटें आईं और बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सामान्य कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर रात के समय तेज रफ्तार वाहनों और सड़क पर अचानक आने वाले आवारा मवेशियों से होने वाले खतरों को उजागर किया है।
स्थानीय लोगों ने शहर के मुख्य मार्गों पर आवारा मवेशियों की रोकथाम और रात्रिकालीन यातायात सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





