छत्तीसगढ़
तेलीबांधा में चाकूबाजी करने वाले 2 बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस, देखें VIDEO...
Shantanu Roy
10 April 2026 6:49 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन, दो मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद किया है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। घटना 08 अप्रैल 2026 की है, जब प्रार्थिया सिमरन मिस्त्री अपने दोस्त गोविंद रोचलानी के साथ कटोरा तालाब जा रही थीं।
इसी दौरान श्याम नगर इंदिरा चौक के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने गलत तरीके से वाहन चलाते हुए गाली-गलौज की। इसके बाद दोनों पक्ष आगे बढ़ गए, लेकिन श्याम नगर हनुमान मंदिर के पास आरोपियों ने रास्ता रोक लिया और विवाद करने लगे। विवाद के दौरान आरोपियों ने गाली देने से मना करने पर “जान से मार देंगे” कहते हुए चाकू से गोविंद रोचलानी के पेट में हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। इस मामले में थाना तेलीबांधा में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) और क्राइम एंड साइबर डीसीपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच में आरोपियों की पहचान न्यू राजेन्द्र नगर निवासी अनुज सिंह और नवीन पैकरा के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 126(2), 296 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Tagsतेलीबांधा हमलारायपुर क्राइमचाकू से हमलाअनुज सिंह गिरफ्तारनवीन पैकराएक्टिवा जब्तरायपुर पुलिसBNS केसजानलेवा हमलाTelibandha attackRaipur crimeknife attackAnuj Singh arrestedNaveen PaikraActiva seizedRaipur policeBNS casedeadly attackछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





