छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: खारुन नदी किनारे शराब विवाद में हत्या, जीजा ने साले की गला घोंटकर की हत्या

Shantanu Roy
10 April 2026 1:27 PM IST
Raipur Breaking: खारुन नदी किनारे शराब विवाद में हत्या, जीजा ने साले की गला घोंटकर की हत्या
x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खारुन नदी किनारे एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। घटना में आरोपी ने अपने ही साले की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतक घनश्याम यादव (30 वर्ष), पिता नूनकरण यादव, निवासी ग्राम पल्सीपानी, थाना कोमाखान, जिला महासमुंद और आरोपी गोप सिंह बरिहा, उम्र 45 वर्ष, निवासी पल्सीपानी, दोनों रिश्ते में जीजा-साला हैं और कुम्हारी स्थित ईंट भट्टे में मजदूरी का काम करते थे। दिनांक 08 अप्रैल 2026 को दोनों सिलतरा शराब भट्टी गए थे, जहां उन्होंने शराब का सेवन किया। बताया गया कि शराब पीने के बाद गोप सिंह ने घनश्याम यादव को 150 रुपए दिए थे।

ताकि वह और शराब ला सके, लेकिन घनश्याम यादव ने वह शराब अकेले ही पी ली। इस बात को लेकर आरोपी गोप सिंह नाराज था। इसके बाद 09 अप्रैल 2026 को दोनों नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान घनश्याम यादव शौच जाने की बात कहकर खारुन नदी की ओर चला गया। आरोपी गोप सिंह उसके पीछे गया और नदी के मेढ़ से उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इससे घनश्याम यादव बेहोश हो गया। आरोपी को यह डर हुआ कि कहीं उसकी मौत न हो जाए और घटना का खुलासा न हो जाए, इस कारण उसने अपने गमछे से मृतक के गले को कस दिया, जिससे घनश्याम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी गोप सिंह बरिहा को गिरफ्तार कर लिया।
Tagsरायपुरकुम्हारीखारुन नदीहत्याशराब विवादजीजा साला विवादईंट भट्टा मजदूरगोप सिंह बरिहाघनश्याम यादवपुलिस कार्रवाईRaipurKumhariKharun Rivermurderliquor disputebrother-in-law and brother-in-law disputebrick kiln workerGop Singh BarihaGhanshyam Yadavpolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story