भारत

इन्फ्लुएंसर 'कमल भाभी' की हत्या का मुख्य आरोपी का प्रत्यर्पण, देश आते ही गिरफ्तार

jantaserishta.com
10 April 2026 12:57 PM IST
इन्फ्लुएंसर कमल भाभी की हत्या का मुख्य आरोपी का प्रत्यर्पण, देश आते ही गिरफ्तार
x
जानें पूरा मामला.
चंडीगढ़: पंजाब में एक बड़ी पुलिस कार्रवाई सामने आई है, जिसमें लंबे समय से फरार चल रहे एक कुख्यात आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और ओएफटीईसी (विदेशी भगोड़ा ट्रैकिंग और प्रत्यर्पण प्रकोष्ठ) की मदद से की है। आरोपी की पहचान अमृतपाल सिंह मेहरों के रूप में हुई है, जिसे एक सनसनीखेज हत्या मामले में मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।
यह मामला 11 जून 2025 का है, जब बठिंडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी, जिन्हें लोग 'कमल भाभी' के नाम से जानते थे, उनकी हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि अमृतपाल सिंह ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पीड़िता का अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को एक कार में रखकर आदेश हॉस्पिटल के पास छोड़ दिया गया था। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।
इस मामले में पहले ही उसके तीन साथी गिरफ्तार हो चुके थे, लेकिन मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह घटना के बाद विदेश भाग गया था। वह लगातार पुलिस को चकमा देकर गिरफ्तारी से बचता रहा। इसके बाद पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की और उसके विदेश में छिपे होने की जानकारी हासिल की।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी मिडिल ईस्ट में छिपा हुआ था। इसके बाद भारत सरकार और संबंधित एजेंसियों के जरिए उसकी प्रत्यर्पण (एक्सट्रैडिशन) प्रक्रिया शुरू की गई। लंबी कानूनी और खुफिया कार्रवाई के बाद उसे डिपोर्ट कर भारत लाया गया।
आखिरकार 10 अप्रैल की सुबह उसे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। वहां से उसे सीधे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया।
पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य में संगठित अपराध और गंभीर अपराधों के खिलाफ उनकी जीरो टॉलरेंस नीति है। पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि इस तरह के मामलों में कोई भी अपराधी कानून से बच नहीं सकता, चाहे वह देश के अंदर हो या विदेश में।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story