छत्तीसगढ़

CG BREAKING: IPL ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, अंतरराज्यीय गिरोह के 16 आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
10 April 2026 4:38 PM IST
CG BREAKING: IPL ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, अंतरराज्यीय गिरोह के 16 आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Balodabazar. बलौदाबाजार। IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बलौदाबाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा नेटवर्क कई राज्यों और पड़ोसी देशों तक फैला हुआ था और किराए के मकानों से पूरे देश में ऑनलाइन सट्टा संचालन किया जा रहा था। इस कार्रवाई का खुलासा पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने किया।
पुलिस के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को भाटापारा रेलवे स्टेशन के पास अजय बतरा नामक आरोपी को आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। उसके पास से एक मोबाइल फोन, ₹5780 नगद और सट्टेबाजी से जुड़े कई स्क्रीनशॉट बरामद किए गए थे। प्रारंभिक पूछताछ और मोबाइल की तकनीकी जांच के दौरान “RUVIBET” पैनल आईडी के माध्यम से चल रहे एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि यह पैनल आईडी हिमाचल प्रदेश में बैठे गिरोह द्वारा संचालित की जा रही थी, जो देशभर में ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहा था। इसके बाद भाटापारा पुलिस ने तकनीकी इनपुट के आधार पर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवानू क्षेत्र में दबिश दी। यहां एक किराए के मकान में चल रहे सट्टा केंद्र का भंडाफोड़ किया गया और मौके से 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, नेपाल और छत्तीसगढ़ के लोग शामिल हैं। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए हैं। इनमें 7 लैपटॉप, 2 आईपैड, 48 मोबाइल फोन, 9 एटीएम कार्ड और 2 बैंक खाते शामिल हैं। बरामद सामान की कुल कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी “RUVIBET” पैनल आईडी के जरिए ब्रांच-08, ब्रांच-27 और ब्रांच-35 जैसे लिंक बनाकर पूरे भारत में आईपीएल सट्टा नेटवर्क संचालित कर रहे थे। यह पूरा सिस्टम संगठित तरीके से काम करता था, जिसमें अलग-अलग राज्यों में बैठे सदस्य तकनीकी माध्यमों से जुड़े हुए थे।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले से दर्ज अपराध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की कई धाराएं जोड़ी गई हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य फरार आरोपियों और मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है। भाटापारा शहर थाना पुलिस और तकनीकी सेल की संयुक्त कार्रवाई से इस बड़े अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह का खुलासा संभव हो सका। अधिकारियों ने कहा कि यह नेटवर्क बेहद संगठित था और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लगातार करोड़ों रुपये का लेन-देन कर रहा था।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची में अंकित राज (हरियाणा), सदाम हुसैन (अंबिकापुर), लवप्रित सिंह (पंजाब), अजिबुल रहमान (बैकुंठपुर), अनिकेत त्यागी (उत्तरप्रदेश), दीपक चौहान (मुरादाबाद), रमन कुमार (पठानकोट), मुकेश सोनी (गौड़ा), राकेश कुमार (पठानकोट), मनु (पठानकोट), करणदीप सिंह (पंजाब), दीपक कुमार पौडेल (नेपाल), रितिक कुमार (पठानकोट), राहुल सरमाल (पठानकोट), शिवम (पठानकोट) और गुलशन कुमार (पठानकोट) शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई सट्टा कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
TagsबलौदाबाजारIPL सट्टाऑनलाइन सट्टा गिरोहRUVIBET पैनलअंतरराज्यीय गिरोह16 गिरफ्तारभाटापारापरवानूसोलनपुलिस कार्रवाईBalodabazarIPL bettingonline betting gangRUVIBET panelinterstate gang16 arrestedBhataparaParwanooSolanpolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story