छत्तीसगढ़

कोतवाली थाने का पुलिस अधिकारी सस्पेंड, टीआई पर गिरी गाज

Nilmani Pal
21 Jun 2025 4:21 PM IST
कोतवाली थाने का पुलिस अधिकारी सस्पेंड,  टीआई पर गिरी गाज
x
छग

बेमेतरा। जिले में कोतवाली प्रभारी दुलेश्वर चंद्रवंशी पर बड़ा एक्शन हुआ है। प्रभारी चंद्रवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। दरअसल, कोतवाली प्रभारी चंद्रवंशी पर कर्तव्य के विपरीत कार्य और संदिग्ध आचरण के आरोप है।

जांच में सही पाए जाने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में SSP रामकृष्ण साहू ने आदेश भी जारी कर दिया है। आपको बता दें कि थाना प्रभारी चंद्रवंशी पर पहले भी कई बार ड्यूटी में लापरवाही की है। ​इस दौरान भी उनके उपर आरोप लग चुके हैं। इसके अलावा उनका आचरण भी लगातार संदेह के घेरे में बना हुआ था।

Next Story
null