भारत

कत्ल हुआ चलती ट्रेन में, सीट को लेकर हुआ झगड़ा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

jantaserishta.com
21 Jun 2025 3:00 PM IST
कत्ल हुआ चलती ट्रेन में, सीट को लेकर हुआ झगड़ा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
x
फैली सनसनी.
बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत में ट्रेन के डिब्बे में सीट को लेकर शुरू हुई कहासुनी खून-खराबे में बदल गई और दिल्ली से लौट रहे दीपक यादव के लिए यह सफर ज़िंदगी का आख़िरी सफर बन गया. आरोप है कि सीट के विवाद में कुछ युवकों ने चलती ट्रेन में उसकी बेरहमी से पिटाई की और मरणासन्न हालत में स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए. सूचना पाकर परिजन स्टेशन पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और दीपक की मौत हो चुकी थी.
जानकारी के अनुसार दीपक बागपत के खेकड़ा कस्बे का रहने वाला था और रोज की तरह दिल्ली-भगीरथ पैलेस से नौकरी कर दिल्ली-शामली पैसेंजर ट्रेन से लौट रहा था. परिजनों का आरोप है कि इस हत्या के पीछे राहुल बाबा नाम का युवक और उसके दोस्त हैं. बताया जा रहा है कि सीट को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दीपक को ट्रेन में घेर लिया गया और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया.
गंभीर हालत में दीपक को स्टेशन पर छोड़ दिया गया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई. परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले दीपक के दोस्तों का राहुल बाबा और उसके साथियों से झगड़ा हुआ था. उसी रंजिश और सीट विवाद की आग में दीपक की जान ले ली गई.
फिलहाल बागपत पुलिस ने केस जीआरपी के हवाले कर दिया है. जीआरपी सीओ स्वेता आशुतोष के मुताबिक थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हत्या में शामिल कोई भी आरोपी बचने नहीं पाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story