छत्तीसगढ़
एम्बुलेंस की देरी से मरीज की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
Shantanu Roy
20 Jun 2026 9:59 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। सरकारी एम्बुलेंस सेवा की कथित लापरवाही के कारण एक मरीज की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है, जब कोटा क्षेत्र के ग्राम केंदा निवासी अभिषेक कुमार के पिता की तबीयत गंभीर होने पर उन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, मरीज की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर एम्स रेफर कर दिया था। इसके बाद परिजनों ने शाम करीब 7 बजे 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया, लेकिन एम्बुलेंस लगभग 5 घंटे बाद रात करीब 12 बजे सिम्स अस्पताल पहुंची।
परिजनों का आरोप है कि जब एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तो उसमें ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की सुविधा नहीं थी। इस स्थिति को देखते हुए एम्बुलेंस चालक ने मरीज को निजी एम्बुलेंस से ले जाने की सलाह दी। इसके बाद चालक और स्टाफ कथित रूप से एम्बुलेंस छोड़कर चले गए। इधर, गंभीर हालत में मरीज को किसी तरह निजी एम्बुलेंस की व्यवस्था कर रायपुर एम्स ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि अगर समय पर एम्बुलेंस मिल जाती और उचित सुविधा उपलब्ध होती, तो मरीज की जान बचाई जा सकती थी।
घटना के बाद परिजनों ने कई अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मरीज की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है और वे एम्बुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सरकारी एम्बुलेंस सेवा की देरी और लापरवाही के कारण उनके पिता की जान गई। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर स्वास्थ्य आपात सेवाओं की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल मामले में प्रशासनिक स्तर पर जांच की संभावना जताई जा रही है। परिजन दोषियों पर कार्रवाई और एम्बुलेंस सेवा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं।
Tagsबिलासपुरएम्बुलेंस सेवा108 एम्बुलेंससिम्स अस्पतालरायपुर एम्समरीज की मौतसरकारी लापरवाहीअभिषेक कुमारकेंदा गांवस्वास्थ्य व्यवस्थाआपातकालीन सेवाऑक्सीजन एम्बुलेंसवेंटिलेटरछत्तीसगढ़ स्वास्थ्यअस्पताल रेफरBilaspurambulance service108 ambulanceCIMS HospitalAIIMS Raipurpatient deathgovernment negligenceAbhishek KumarKenda villagehealthcare systememergency serviceoxygen ambulanceventilatorChhattisgarh healthhospital referral. छत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





