नंगा नाच : होटल, क्लब-फार्म हाऊस मालिकों ने लूटे सौ करोड़ की GST

जनता से रिश्ता की खबर सच निकली, हमारी खबर का असर
अधिकारी पार्टी का लुत्फ उठाते रहे औऱ मालिक जीएसटी लूटते रहे, आबकारी विभाग नंगा नाच दिखाने वालों पर फिदा
रायपुर (जसेरि)। शनिवार और रविवार को विकेंड में होने वाले नंगी पार्टी में होटल, क्लब, फार्म हाऊस के मालिकों ने जमकर जीएसटी की चोरी की है। जानकारों की माने तो राजधानी के होटलों में विकेंड पार्टी का तूफानी आयोजन कर जमकर कमाई की है। जीएसटी सहित अन्य संबंधित विभागों के बड़े अफसरों और मंत्रियों के मुंहलगे नेताओं को गेस्ट बनाकर होटलों, क्लबों, फार्म हाउसों में नंगी पार्टी का चलन सिर चढ़ कर बोल रहा है। बरसते पानी में शनिवार औऱ रविवार को होटलों में रैनी पार्टी में जीएसटी सिसस्टम की धज्जियां उड़ा कर रख दी है। राजधानी के बड़े नामचीन होटलों के साथ क्लबों और फार्हाउस में जनकर फरमाइशी हसिनाओं ने अपना जलवा बिखेर कर होटल, क्लब, फार्हाउस मालिकों को मालामाल कर दिया।
छुटभैया नेताओं को पैसे की भूख
नेतागरी करने वाले छुटभैया नेताओं को पैसे की भूख इतनी है कि वो पैसे के लिए मां- पत्नी, बेटी -बहन-बहू को भी दांव पर लगा सकते है। इस कल्चर की शुरूआत जैसे ही 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी छुटभैया कांग्रेसी जो 15 साल तक हासिए में थे, बड़े नेताओं के पिछलग्गु नेता बनकर रैली जुलूस में भीड़ इक_ा करने का काम करते थे उनसे उनके घर का खर्चा चलता था, जैसे ही 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी छुटभैया नेता फार्म में आ गए और
नेता औऱ अधिकारी के खासम खास हो गए
रैली जुलूस में भीड़ के आइडिया को कमाई का जरिया बनाते हुए मंत्रियों, रसूखदार रइसो और अधिकारियों को हमेशा के लिए अपने कब्जे में करने के लिए होटलों, क्लबों, फार्महाउसों में न्यूड पार्टियों का आयोजन कर रातोरात नेता औऱ अधिकारी के खासम खास हो गए और यह सिलसिला चल पड़ा तब से यह न्यूड पार्टी का बोलबाला बड़े बड़े काम को सलटाने के लिए नेतागिरी से जुड़े लोग कर रहे है। हाल ही में जनता से रिश्ता ने 11 सितंबर को भाठागांव में होने वाली न्यूड पार्टी की खबर प्रमुखता से प्रथम पृष्ट पर छाप उनके मनसूबे पर पानी फेरा दिया और पुलिस ने तत्काल एक्शन लेकर छापामार कार्रवाई की औऱ यही से न्यू पार्टी में शामिल होने वाले लोग पकड़ाए औऱ संचालक को पकड़ा। जनता से रिश्ता लगातार पिछले 8 वर्षों से राजधानी रायपुर में बढ़ रहे अपसंस्कृति के खिलाफ लिख रहा है। और पुलिस इस पर एक्शन भी ले रही है। फिर भी छुटभैया नेता अपनी नेता गिरी के गुमान में किसी को कुछ नहीं समझ रहे है वो अपनी मनमानी राजधानी में न्यू पार्टी आयोजित कर करोंड़ों अरबों में खेल रहे है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए विवादित न्यूड पार्टी और स्ट्रेंजर हाउस पार्टी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हाल ही में सामने आए वीडियो में देखा गया कि हाइपर क्लब में इन अश्लील पार्टियों का प्रमोशन किया जा रहा था। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई और क्लब संचालक जेम्स बेक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं। जेम्स बेक से पूछताछ के दौरान यह जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है कि क्लब में इन पार्टियों का आयोजन किस हद तक किया जा रहा था और किन लोगों का इसमें सहयोग था। पुलिस का कहना है कि अगर जांच में क्लब संचालक की भूमिका साबित होती है, तो उन पर गिरफ्तारी भी हो सकती है।
क्लब संचालक जेम्स बेक
गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस ने इस मामले में जुड़े दो युवकों को हिरासत में लिया था और क्राइम ब्रांच के दफ्तर में उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। अब जेम्स बेक के पूछताछ में नया खुलासा होने की संभावना है, जिससे पूरी सच्चाई सामने आ सके। एसएसपी लाल उमेद सिंह ने कहा कि रायपुर पुलिस ऐसे किसी भी आयोजन को बर्दाश्त नहीं करेगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पर बढ़ते विवाद ने शहर में सनसनी मचा दी है, और लोगों की निगाहें पुलिस की जांच पर टिकी हुई हैं।
बिना कपड़ों के आने का इनविटेशन, पोस्टर वायरल
राजधानी रायपुर में अश्लीलता को बढ़ावा देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर न्यूड पार्टी का पोस्टर वायरल हो रहा है, जिससे हडक़ंप मच गया है। इस संबंध में इंस्टाग्राम पर जारी पोस्टर में बिना कपड़ों के युवक-युवतियों को पार्टी में शामिल होने का इनविटेशन दिया गया है।
6 विदेशी कपल गिरफ्तार, न्यूड पार्टी में शामिल होने आए थे
न्यूड पार्टी में आपका स्वागत हैज् जी हांज ये कोई फिल्मी डायलॉग नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वायरल हो रही एक ऐसी पोस्ट का दावा है, जिसने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया। इंस्टाग्राम पर सिनफुल राइटर नाम की आईडी से एक पोस्ट सामने आया, जिसमे शनिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी आयोजित करने की बात कही गई है। इस पोस्ट में लिखा गया कि सिर्फ 18+ कपल्स, लड़कियां और महिलाएं ही इस पार्टी में शामिल हो सकेंगी। वहीं, अब खबर आ रही है कि इस पार्टी में शामिल होने के बाद विदेश से भी कपल रायपुर पहुंचे थे। पुलिस ने न्यूड पार्टी में शामिल होने आए 6 विदेशियों को हिरासत में लिया है।
नाड़़ा पैजामा छाप कांग्रेसी नेता मुख्य छुपारुस्तम
नंगी पार्टियों का मुख्य सरगना जो 2017 से सक्रिय है। वर्तमान में भी कांग्रेस पार्टी का प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी है। उसी के संरक्षण और दलाली में पूरे प्रदेश में क्लब कल्चर और नंगा नाच का सिलसिला 2014 से शुरु हुआ। भूपेश सरकार आने के बाद अब नाड़ा पैजामा छाप नेता पूरे फार्म में खुलकर क्लब और पार्टी का नंगा नाच करने लगा। जिसका सिलसिला आज तक जारी है। 13 सितंबर को सुबह इंडिगो की फ्लाइट से विदेशी डांसर रायपुर पहुंचे थे। रायपुर पुलिस ने शानदार कारनामा कर विदेशी के साथ 6 कपल को एक होटल से गिरफ्तार किया है। पुलिस अगर सुगमता और बिना राजनीतिक दबाव से जांच करे तो उक्त कांग्रेसी पदाधिकारी का पर्दाफाश हो सकता है। दिखाने के लिए अलग-अलग तरह के व्यापार में शामिल नाड़ा पैजामा छाप कांग्रेसी नेता कांग्रेस के मुख्यधारा में रह चुके है और भूपेश बघेल के कट्टर समर्थक भी माने जाते है। और उसके अलग अलग गुर्गे इवेंट के नाम पर नंगा नाच और नंगी पार्टियों का आयोजन फार्महाउस और क्लबों में अलग अलग इवेंट के नाम से किया जाता है।
85 करोड़ की टिकट बिक्री, जीएसटी और आबकारी नहीं पटाया, सीधा चोरी
शुक्रवार शनिवार और रविवार तीन दिनों में क्लब इवेंट फ़ार्महाउस पार्टी का कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें हम एंट्री फ़ीस के नाम प्ले और टेबल बुकिंग के नाम लगभग 85 करोड़ करोड़ रुपये की टिकट बिक्री के नाम पर वसूली की गई लेकिन जीएसटी और आबकारी टैक्स बिलकुल भी नहीं पटाया गया जिसे सीधी भाषा में क्या है जीएसटी और आबकारी टैक्स के सीधा चोरी की गई है ग़ौरतलब है कि विगत तीन चार माह से हमारा अख़बार जनता से रिश्ता जीएसटी और आप कार्य टैक्स चोरी को प्रमुखता के साथ था प्रामाणिक तौर पर छाप रहा है वीआईपी रोड के सभी क्लब और फ़ार्महाउस इस चोरी में खुलेआम शामिल है इसी तरह बिलासपुर दुर्ग राजनांदगांव भिलाई के ग्रामीण अंचलों में भी खुलेआम लाभ फ़ार्महाउस में ईवेंट होता रहा है उसी तरह विगत सप्ताह अंबिकापुर में है गोविंदा नाइट आयोजन किया गया जिसकी एंट्री फ़ीसतीस करोड़ रुपया अनुमानित वसूली की गई लेकिन जीएसटी और आबकारी टैक्स बिलकुल भी नहीं पटाया गया ऐसे ही मामला विगत दिनों तमन्ना भाटिया नाइट में भी देखने को मिला था।





