भारत

जर्जर इमारत ढहने से तीन की मौत, दो घायल

jantaserishta.com
6 Oct 2025 11:03 AM IST
जर्जर इमारत ढहने से तीन की मौत, दो घायल
x
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, नगर पालिका और खारवाड समुदाय के युवाओं ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया.
वेरावल: गुजरात के वेरावल शहर के खारवाड इलाके में रविवार देर रात आजाद चौक पर एक तीन मंजिला जर्जर इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।
मृतकों में दिनेश प्रेमजी जंगी (34 वर्ष), उनकी मां देवकीबेन शंकरभाई सुयानी और उनकी बेटी जशोदाबेन शंकरभाई सुयानी शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब नवरात्रि के चलते इलाके में लोग सड़कों पर घूम रहे थे। दिनेश अपनी मां और बेटी के साथ बाइक पर इमारत के पास खड़े थे, तभी इमारत ढह गई और तीनों मलबे में दब गए। हादसे में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां और बेटी को मलबे से निकाला गया, लेकिन उनकी भी जान नहीं बचाई जा सकी। दो अन्य लोगों को मलबे से जीवित निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, नगर पालिका और खारवाड समुदाय के युवाओं ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। यह अभियान सुबह 4:30 बजे तक चला, जिसमें मलबे से तीन शव और दो घायलों को निकाला गया। पुलिस के अनुसार, यह इमारत करीब 80 साल पुरानी थी और लंबे समय से जर्जर हालत में थी। इसके बावजूद इसमें कोई मरम्मत नहीं की गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
हादसे की खबर फैलते ही खारवाड और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जर्जर इमारतों की जांच और सुरक्षा उपायों को लागू करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इमारत के मालिक से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से ऐसी पुरानी और कमजोर इमारतों के आसपास सावधानी बरतने की अपील की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story