छत्तीसगढ़

हिड़मा नाम का नक्सली गिरफ्तार, AK-47 के साथ पकड़ा गया

Nilmani Pal
29 May 2025 2:59 PM IST
हिड़मा नाम का नक्सली गिरफ्तार, AK-47 के साथ पकड़ा गया
x

रायपुर/ओड़िशा। कोरापुट में कुंजाम हिड़मा नाम का नक्सली पकड़ाया है, जो AK-47 और विस्फोटक लेकर घूम रहा था। यह बता दें कि हिड़मा नाम के कई नक्सली सक्रिय हैं। एक मड़ावी हिड़मा भी है जिसकी गिनती शीर्षस्थ नक्सलियों में होती है जो कि अभी भी सुरक्षा बलों की गिरफ्त से बाहर है। कुंजाम हिड़मा उर्फ मोहन काफी सक्रिय है और उसके पास एके 47 समेत कई घातक हथियार मिलना, इसकी पुष्टि करता है। यह पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

बता दें कि कल दोपहर ओडिशा से बड़ी खबर सामने आई थी, कि छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर नक्सलियों ने 5000 किलोग्राम बारूद लोड वैन को लूट लिया है। इसमें 25-25 किलो के 200 पैकेट विस्फोटक थे। पत्थर खदान में लूटने के लिए 20-30 की संख्या में नक्सली पहुंचे थे। मंगलवार शाम की इस घटना के बाद से छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी है।

फोर्स के मुताबिक लगातार ऑपरेशन के बाद नक्सली बौखलाए हुए हैं और वो किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। एक्सपर्ट की माने तो विस्फोटक इतना है कि 200 SUV या 100 बख्तरबंद गाड़ियां उड़ाई जा सकती हैं। बारूद को झारखंड सीमा से लगे सुंदरगढ़ जिले के बैंग पत्थर खदान ले जाया जा रहा था, तभी नक्सलियों ने अटैक कर दिया। ड्राइवर को किडनैप कर वैन सहित बारूद को जंगल की ओर ले गए।



Next Story
null