भारत

लड़की का शव मिलने से सनसनी, पुल के नीचे बोरे में मिली, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

jantaserishta.com
29 May 2025 2:45 PM IST
लड़की का शव मिलने से सनसनी, पुल के नीचे बोरे में मिली, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
x
सांकेतिक तस्वीर
जांच जारी.
मुजफ्फरपुर: बिहार में मुजफ्फरपुर के कमतौल गांव में गुरुवार सुबह 15 साल की लड़की का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. ये शव नहर के पुल के नीचे चावल के बोरे में बंद अवस्था में बरामद किया गया है. मृतका की पहचान 15 साल की पूजा कुमारी के रूप में हुई है, जो वैशाली जिले के देसरी गांव की रहने वाली थी. पूजा बीते दस दिनों से अपने नाना-नानी के घर कमतौल गांव में रह रही थी.
परिजनों के मुताबिक, बुधवार की रात पूजा ने घर के अन्य सदस्यों के साथ खाना खाया और फिर सोने चली गई. सुबह जब वह दिखाई नहीं दी तो खोजबीन शुरू हुई, जिसके बाद नहर में उसका शव मिलने की सूचना से गांव में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही कुढ़नी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) भेज दिया. साथ ही, घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए.
इस पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ एसी ज्ञानी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. उन्होंने बताया,'लड़की कमतौल के मोहनी गांव में अपने मामा के घर आई हुई थी. आशंका है कि बुधवार की रात उसकी हत्या कर शव को बोरे में बंद कर नहर में फेंक दिया गया है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है.'
पूजा की दर्दनाक मौत से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी. फिलहाल, पुलिस हत्या समेत तमाम संभावित एंगल से जांच में जुटी है. पूरे इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है, और लोग जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story