सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल का किया भ्रमण

रायपुर/कन्याकुमारी। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल का भ्रमण किया। भ्रमण के बारे में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया, लोकसभा की केमिकल एवं फर्टिलाइज़र समिति के तमिलनाडु–केरल अध्ययन दौरे के दौरान आज समिति के माननीय सदस्यों के साथ कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल के दर्शन एवं भ्रमण का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के पावन संगम पर स्थित यह ऐतिहासिक स्मारक स्वामी विवेकानंद जी के राष्ट्रचिंतन, आत्मबोध और भारत की आध्यात्मिक चेतना का जीवंत प्रतीक है। शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन से पूर्व यहीं तीन दिनों की गहन साधना के माध्यम से उन्होंने भारत की आत्मिक शक्ति और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का साक्षात्कार किया, जिसने विश्व मंच पर भारत की गौरवशाली पहचान को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं।
आज भी यह पवित्र स्थल राष्ट्रसेवा, आत्मविश्वास, एकता और मानवता की प्रेरणा देता है। स्वामी विवेकानंद जी के विचार प्रत्येक भारतीय के लिए मार्गदर्शक और राष्ट्र निर्माण की प्रेरक शक्ति हैं।
लोकसभा की केमिकल एवं फर्टिलाइज़र समिति के तमिलनाडु–केरल अध्ययन दौरे के दौरान आज समिति के माननीय सदस्यों के साथ कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल के दर्शन एवं भ्रमण का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) January 21, 2026
अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के पावन संगम पर स्थित यह ऐतिहासिक स्मारक… pic.twitter.com/ilItJy5VtU





