
x
सांकेतिक तस्वीर
इलाके में हड़कंप.
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे से तीन नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है. पुलिस का कहना है कि कल्याण के खडकपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारावे गांव की रहने वाली दो सगी बहनें और उनकी 13 साल की भांजी सोमवार सुबह घर से निकली थीं. इसके बाद से तीनों का कोई पता नहीं चला. लापता बहनों की उम्र 13 और 14 वर्ष बताई गई है.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि तीनों बच्चियां सोमवार तड़के करीब 5.30 बजे घर से निकली थीं, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटीं. जब काफी देर तक उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने आसपास के इलाकों में तलाश की. रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी. इसके बाद परिजनों ने खडकपाड़ा पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर तुरंत जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच और अहम सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि बच्चियों को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में देखे जाने की संभावना है. इसी इनपुट पर पुलिस की एक विशेष टीम को लखनऊ भेजा गया है, जो वहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से बच्चियों की तलाश कर रही है.
पुलिस ने इस मामले में अपहरण का मामला दर्ज किया है. अधिकारियों का कहना है कि बच्चियों की उम्र कम होने के कारण हर पहलू से जांच की जा रही है. पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर किसी को इन तीनों नाबालिग लड़कियों के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





