छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रतिभावान सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Shantanu Roy
12 July 2025 11:15 PM IST
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रतिभावान सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में आज आर्य समाज द्वारा आयोजित ‘प्रतिभावान सम्मान समारोह’ में लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शिरकत करते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में आर्य समाज के योगदान को अनुकरणीय बताया और आर्य समाज परिवार को इस प्रेरणादायक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। सांसद अग्रवाल ने अपने संबोधन में आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती को स्मरण करते हुए कहा कि, “महर्षि दयानंद
सरस्वती
जी का उद्देश्य भारतीय समाज में धार्मिक और सामाजिक सुधार लाना था, जिसे आज भी आर्य समाज पूरी निष्ठा से निभा रहा है।
शिक्षा और संस्कारों को समाज की रीढ़ बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।” उन्होंने यह भी कहा कि आर्य समाज के कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा और बदलाव लाते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को एक उज्ज्वल भविष्य की दिशा में अग्रसर करने में सहायक हैं। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षकगण, आर्य समाज के पदाधिकारीगण और सम्मानित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अंत में कहा कि “समाज को शिक्षित करना सबसे बड़ा सेवा कार्य है। आर्य समाज जिस तरह से शिक्षा, नैतिकता और संस्कृति के क्षेत्र में कार्य कर रहा है, वह निश्चित रूप से प्रशंसनीय और अनुकरणीय है।”
Tagsरायपुर समाचारबृजमोहन अग्रवाल सम्मान समारोहआर्य समाज रायपुरप्रतिभावान छात्र सम्मानमहर्षि दयानंद सरस्वती विचारशिक्षा और संस्कारसमाज सुधारसंस्कार प्रेरणाRaipur NewsBrijmohan Agrawal Award CeremonyArya Samaj RaipurTalented Student AwardMaharishi Dayanand Saraswati ThoughtsEducation and CultureSocial ReformCulture Inspirationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story