दुर्ग में IT पार्क की स्थापना को लेकर MoU, CM साय हुए शामिल

भिलाई। दुर्ग में IT पार्क की स्थापना को लेकर MoU हुआ , इस दौरान CM साय भी मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री यादव ने कहा, दुर्ग में स्थापित होने जा रहे IT पार्क के समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षर समारोह का साक्षी बनने का गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ।
पीडब्लूडी सभागार, दुर्ग में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , उपमुख्यमंत्री अरुण साव मंत्रीमंडल के सदस्यगण एवं विधायकगण की उपस्थिति में 40 बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ दुर्ग नगर निगम एवं छत्तीसगढ़ शासन के बीच ऐतिहासिक समझौता संपन्न हुआ। यह IT पार्क दुर्ग को तकनीक, नवाचार और डिजिटल विकास के नए मानचित्र पर स्थापित करेगा।
इसके माध्यम से दुर्ग के युवाओं को अपने ही शहर में IT, सॉफ्टवेयर, स्टार्टअप एवं डिजिटल सेक्टर में रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे दुर्ग विकास और अवसरों का प्रमुख केंद्र बनेगा।





